नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दीपों व रंगोली से सजा रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड

1 min read

🪔 *दीपों व रंगोली से सजा रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड — मिशन शक्ति की भावना संग मनाया गया भव्य दीपोत्सव* 🪔

 

रोशनी, उल्लास और एकता के प्रतीक दीपावली से पूर्व आरटीसी मुजफ्फरनगर एवं मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय वर्मा द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके साथ ही पूरे परिसर में प्रकाश, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बन गया।

 

पूरा ग्राउंड सैकड़ों दीपों, आकर्षक रंगोलियों व पुष्प सजावट से इस प्रकार सुसज्जित था कि दृश्य किसी भव्य उत्सव से कम नहीं लग रहा था।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस अवसर पर जलाए गए सभी दीप ‘मिशन शक्ति टीम’ द्वारा उन महिलाओं से ही खरीदे गए, जो अपने हाथों से दीप बनाकर आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही हैं। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य महिलाओं के श्रम को सम्मान देना और “नारी स्वावलंबन के दीप से समाज को रोशन करना” था।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा —*

 

“दीप केवल मिट्टी का नहीं होता, वह आशा, एकता और जागरूकता का प्रतीक होता है। मुजफ्फरनगर पुलिस का यह दीपोत्सव समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता और सशक्तिकरण का संदेश देने वाला है।” उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘साइबर जागरूकता’ अभियानों के माध्यम से पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था संभालने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैला रही है।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ भोजन कर पुलिस परिवार में एकता, अपनापन और सौहार्द का संदेश दिया तथा सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “दीपावली का अर्थ केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों, निष्ठा और मानवता की रोशनी से समाज को आलोकित करना है। साथ ही सभी से अपील भी की गयी कि जरूरतमंद लोगों की मदद करके दीवाली का त्योहार मनाएं”।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध / मिशन शक्ति नोडल अधिकारी श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षु आरक्षी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

सभी ने दीपोत्सव के इस अनुपम आयोजन में सहभागिता कर पुलिस परिवार के इस उज्जवल पर्व को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर पूरा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर दीपों की सुनहरी आभा से नहा उठा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon