नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दीपोत्सव की उजास में निखरी सम्मान और सौहार्द की भावना — पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षिकाओं को


*दीपोत्सव की उजास में निखरी सम्मान और सौहार्द की भावना — पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षिकाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय वर्मा द्वारा किया गया सम्मानित*

 

दीपावली पर्व से पूर्व रिज़र्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान एक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय वर्मा ने पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षिकाओं के समर्पण, निष्ठा और भावनात्मक जुड़ाव को सम्मान देना था, जो पुलिस परिवार के बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में निरंतर अपना योगदान दे रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनकी धर्मपत्नी ने प्रत्येक शिक्षिका को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि — “शिक्षक समाज के दीप हैं, जो ज्ञान और संस्कार की ज्योति से आने वाली पीढ़ी का मार्ग आलोकित करते हैं। दीपोत्सव का यह अवसर उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है जो हमारे बच्चों को संस्कार और शिक्षा का उजाला दे रहे हैं।”

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में दीपों की पंक्तियाँ, आकर्षक रंगोलियाँ और उत्सव का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व उनकी धर्मपत्नी ने उपस्थित सभी शिक्षिकाओं एवं पुलिस परिवारजनों को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि पुलिस परिवार की एकजुटता एवं सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध / मिशन शक्ति नोडल अधिकारी श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon