नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सुप्रसिद्ध प्राचीन औड़ी हनुमान मंदिर मेला का शुभारम्भ 

1 min read

सुप्रसिद्ध प्राचीन औड़ी हनुमान मंदिर मेला का शुभारम्भ

नगर पंचायत अनपरा के चेयरमैन ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

अनपरा (सोनभद्र)। श्री हनुमान मंदिर मेला का जन्मोत्सव एवं धन्वंतरि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश / मध्य प्रदेश की सीमा स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन औड़ी हनुमान मंदिर मेला का शुभारम्भ हुआ जिसका विधि विधान से पूजा करके नगर पंचायत अनपरा के चेयरमैन विश्राम प्रसाद वैसवार एवं हनुमान मंदिर कमेटी ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा पाठ कर हनुमान जी का दर्शन किया। इस दौरान सोनभद्र जिला पुलिस प्रशासन एवं मोरवा थाना के थाना प्रभारी यू पी सिंह मुस्तैद रह कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। दीपावली पर्व से पूर्व हनुमान प्रकटोत्सव पर शुरू होकर एक सप्ताह तक चलने वाला औड़ी हनुमान मेला तक़रीबन 5-6 दशक पूर्व से लगता आ रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर आस्था का केंद्र रहा है। दो दशक पूर्व तक श्रद्धालुजन धनतेरस पर आते थे और एकादशी तक यहीं रहते, मेला देखते और प्रतिदिन हनुमान जी का दर्शन करते थे।

आस पास बसे गाँवों के लोग परिवार के साथ दीपावली से पर्व हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुँचते रहते थे और कई-कई दिन यहाँ रुककर परिवार के साथ ठहरते थे। पत्थर के टुकड़ों का चूल्हा बनाकर और जंगल की लकड़िओं से शुद्ध सात्विक भोजन बनाया करते थे। लोग एक-एक पखवारे तक रुकते थे और रोज हनुमान जी का दर्शन करने की परम्परा रही है। लोगों के मनोरंजन और बिक्री के मिर्ज़ापुर, डिबूलगंज, औड़ी, घोरावल, रेणुकूट, दुधी और आसपास के दुकानदार घर गृहस्थी का सामान बेचते थे। दूसरी तरफ यू पी, एम पी मेल जोल भी बढ़ता था।

औड़ी हनुमान मंदिर मेले में हस्त निर्मित कढ़ाई, तवा, हथोड़े, कुल्हाड़ी, हल की कुसिया, फावड़े तथा किसानों के उपयोग की वस्तुएँ मिलते हैं।लोग यहाँ पूरे परिवार के साथ आते हैं, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, जादू, कुएं में मोटर साइकिल का प्रदर्शन किया जाता है। चीनी के बने हुए गट्टे, खिलौने, गुलाब पट्टी, चंदिया और गुड़ के बने बेसन के सेव के लड्डू अपने सुगंध बिखेरते हैं। चाट फुल्की के साथ-साथ बदलते समय के में बर्गर, चाउमीन और अन्य दक्षिण भारतीय फ़ूड की बिक्री की जाती है।

औड़ी हनुमान मेला पूर्व में एक माह, फिर एक पखवाड़ा उसके बाद प्रशासन और मंदिर कमेटी ने उक्त मेला सिर्फ एक सप्ताह तक के लिए अनुमति दी गयी। नगर पालिक निगम सिंगरौली तथा नगर पंचायत अनपरा द्वारा संयुक्त रूप से पेय जल, साफ सफाई तथा बिजली मुहैया कराया जाता है। नगर पंचायत अनपरा के चेयरमैन विश्राम प्रसाद ने बताया कि हनुमान मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए लगातार निगरानी की जाती रहती है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon