ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस ने 8 करोड रुपए कीमत के
1 min read
ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस ने 8 करोड रुपए कीमत के मादक पदार्थो सहित कई को पकड़ा: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीसी में किया खुलासा
*-मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार ऑपरेशन सवेरा-“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”*
*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 814 कि0ग्रा0 गांजा (अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.10.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर मीरापुर- मुजफ्फरनगर मार्ग से आ रहे हैं। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिलाजुड्डी कट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग हेतु सघन अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात एक ट्रक को चैकिंग हेतु रोका गया तथा ट्रक को तलाशी ली गयी तो ट्रक में भारी मात्रा में (814 कि0ग्रा0) गांजा मिला। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मौके से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
*1.* भूषण पुत्र जहारु निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड उम्र करीब 35 वर्ष
*2.* अखलत पुत्र उस्मान निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिम्भावली जनपद हापुड उत्तर प्रदेश उम्र करीब 22 वर्ष
*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* किफैत उर्फ आमिर निवासी कस्बा व थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*2.* खुर्रम निवासी कस्बा व थाना कैराना शामली, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरणः-*
• 814 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) – अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड रुपये
• 01 ट्रक यूपी 51 एटी 2815 – तस्करी में प्रयुक्त
• 02 मोबाईल फोन
• 2680 रूपये नगद
*पंजीकृतअभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 523/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह लोग ट्रक चलाने का कार्य करते हैं। हमारी कुछ दिन पूर्व किफैत उर्फ आमिर तथा खुर्रम से मुलाकात हुई। वे लोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व सप्लाई करने का कार्य करते हैं। हमारे पास से बरामद ट्रक भी किफैत उर्फ आमिर द्वारा खरीदा गया था परन्तु उसने ट्रक को अपने नाम नही कराया था। वह हमें उडीसा से गांजा लेकर आने का प्रति चक्कर 20 हजार रूपये देता है। किफैत उर्फ आमिर व खुर्रम हमें बताते हें कि हमें ट्रक उडीसा में कहां लेकर जाना है उसके बाद हम लोग यहां से ट्रक लेकर उडीसा जाते हैं तथा वहां से गांजा लोड करके लाते हैं। उडीसा से लाये गये गांजे को हमलोग किफैत व खुर्रम द्वारा बताये गये स्थानों पर उतार देते हैं। फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* उ0नि0 श्री संदीप सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री शेखर काण्डपाल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री शुभम चौहान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2234 जयवीर सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 710 अभिषेक नागर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी तथा कब्जे से करोडो रूपये कीमत के 814 किग्रा0 गांजा व एक ट्रकी की बरामदगी करने वाली थाना नई मण्डी पुलिस टीम को 25000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है साथ ही उक्त सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उ0नि0 संदीप सिंह, आरक्षी रोहित पीलवान तथा आरक्षी मुनेश कुमार को 01-01 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


