नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शौर्य फाउंडेशन ने रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह को प्रदान किया ‘शौर्य सम्मान 2025

1 min read

*शौर्य फाउंडेशन ने रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह को प्रदान किया ‘शौर्य सम्मान 2025’*

 

लखनऊ, 18 सितंबर

देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी को आज उनके लखनऊ आवास पर शौर्य फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा ‘शौर्य सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र, शौर्य फाउंडेशन का प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

 

साथ ही शौर्य फाउंडेशन की वार्षिक पत्रिका ‘शौर्य स्मारिका – 2025’ और राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री पान सिंह भंडारी जी की ओर से भारतीय पर्वतीय महासभा की पत्रिका ‘देव भूमि दर्पण – 2025’ भी उन्हें ससम्मान प्रदान की गई।

 

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आदरणीय मुख्य संरक्षक श्री पान सिंह भंडारी जी के समाजसेवा और संगठनात्मक प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा,

 

> “श्री पान सिंह भंडारी जी जिस समर्पण और निष्ठा से पूरे समाज को एक सूत्र में जोड़ रहे हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।”

 

उल्लेखनीय है कि श्री भंडारी जी को उनके सामाजिक योगदान और सरकारी सेवाओं के तहत राष्ट्रपति पदक के लिए नामित भी किया गया था।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के महामंत्री श्री धर्मपाल जी को भी अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह और श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया और युवा नेता श्री नीरज सिंह (रक्षा मंत्री के सुपुत्र) को उनके आवास पर जाकर शौर्य फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र, पत्रिका और शौर्य फाउंडेशन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही, आगामी दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ भी उन्हें फाउंडेशन की ओर से प्रेषित की गईं।

यह सम्मान शौर्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘शौर्य महोत्सव 2025’ के अंतर्गत प्रदान किया गत 28 सितम्बर को आयोजित भव्य समारोह में वीर शहीदों, परमवीर चक्र, शौर्य चक्र और अन्य सैन्य अलंकरण प्राप्त योद्धाओं को सम्मानित किया गया था। उस समय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण उपस्थित नहीं हो सके थे, इसलिए आज फाउंडेशन के पदाधिकारी उनके लखनऊ आवास पर यह सम्मान भेंट करने पहुँचे।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री पान सिंह भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी, मुख्य संयोजक श्री जगदीश सिंह मेहता, संयोजक श्री आशुतोष वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्री विजेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार प्रोफेसर कमान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शोएब जिलानी, कार्यालय प्रभारी श्री दिनेश उप्रेती और बड़ी संख्या में शौर्य फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon