नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शुक्रताल कार्तिक गंगा स्नान मेले मैं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने

1 min read

शुक्रताल कार्तिक गंगा स्नान मेले मैं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं के जाने हाल-चाल

शुक्रताल मुजफ्फरनगर 4 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

*शुक्रताल कार्तिक गंगा स्नान मेले का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, श्रद्धालुओं से संवाद कर पूछी कुशलक्षेम।*

कार्तिक मास के पावन अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत शुक्रताल में चल रहे कार्तिक गंगा स्नान मेला-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात एवं सुचारू व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आज दिनांक 03.11.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अधिकारीगण के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मुख्य स्नान घाट, पार्किंग स्थलों, मार्गों, भीड़ नियमन, यातायात व्यवस्था, खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने , ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सजगता एवं आमजन के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, लाउडहेलिंग व बैरिकेडिंग सिस्टम को निरंतर प्रभावी रखने, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

महोदय द्वारा मेले में आए श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा मेला व्यवस्था से सम्बंधित सुझाव लिए गए। श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा, स्वच्छता व पुलिस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही महोदय द्वारा मेला क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्य की सराहना की और उन्हें निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। महोदय ने कहा कि स्वच्छता ही श्रद्धा का प्रथम प्रतीक है, अतः प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई, सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon