एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीसी में किया ऐतिहासिक खुलासा: ककरोली पुलिस की कातिलों से मुठभेड़
1 min read
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीसी में किया ऐतिहासिक खुलासा: ककरोली पुलिस की कातिलों से मुठभेड़: पांच हत्यारे घायल गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर 4 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना ककरौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 05 अभियुक्तगण को किया गया घायल/गिरफ्तार, हत्या के अभियोग का सफल अनावरण।*
अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे मय 03 खोखा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा 12 बोर, 01 पिस्टल मय 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस 32 बोर, 05 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल बरामद।*
घटना में प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तगण को भी किया गिरफ्तार(कुल 07 अभियुक्तगण गिरफ्तार)*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई तथा थानाध्यक्ष ककरौली श्री जोगिन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.11.2025 को वादी श्री कंवरपाल सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना ककरौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 01.11.2025 को अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र सौरभ उर्फ सोनू को फोन करके बुलाया तथा चाकू व गोली मारकर हत्या कर दी । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना ककरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 175/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयीं थी ।
आज दिनांक 04.11.2025 को थाना ककरौली पुलिस को दौराने चेकिंग सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त हत्या की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण खेड़ी फिरोजाबाद से मलिकपुरा रजवाहे की पुलिया पर खड़े हैं तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना ककरौली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान मलिकपुरा रजवाहे की पुलिया पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिया पर खड़े 02 व्यक्ति पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. मेहरबान उर्फ वीर सिंह व 2. अंशुल पुत्र किरतपाल घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*
*1.* मेहरबान सिंह उर्फ वीर सिंह पुत्र दासाराम निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर(घायल) उम्र करीब 45 वर्ष
*2.* अंशुल पुत्र किरतपाल निवासी ग्राम खेडीफिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर(घायल) उम्र करीब 21 वर्ष
*बरामदगीः-*
✅ 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमने अपने 03 अन्य साथियों से साथ मिलकर सौरभ उर्फ सोनू की हत्या की घटना कारित की गयी थी तथा हम अपने साथियों को पैसे देने जा रहे थे जो पिमोडा रजवाहा मार्ग पर काटकी पुलिया के पास हमारा इंतजार कर रहे हैं ।
अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर थाना ककरौली द्वारा पुलिस टीम ग्राम खेडी फिरोजाबाद से ग्राम मलिकपुर पिमोडा रजवाहा मार्ग पर काटकी पुलिया पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी तो पुलिया के पास खड़े 03 अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायर कर ईख के खेत की तरफ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर लगातार फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 03 अभियुक्तगण 1. दानिश पुत्र मौहम्मद नवी, 2. वंश पुत्र मेहरबान उर्फ वीर सिंह, 3. अलीशान पुत्र इन्तजार घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस 32 बोर, 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सभी अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*3.* दानिश पुत्र मौहम्मद नवी निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर(घायल) उम्र करीब 25 वर्ष
*4.* वंश पुत्र मेहरबान उर्फ वीर सिंह निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर(घायल) उम्र करीब 20 वर्ष
*5.* अलीशान पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर(घायल) उम्र करीब 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 पिस्टल मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर।
✅ 02 तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
✅ 05 मोबाइल फोन
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तगण को थाना ककरौली पुलिस द्वारा ग्राम ककरौली से ग्राम खोकनी जाने वाले रजवाहे मार्ग पर पडने वाली पुलिया से गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*6.* पवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 50 वर्ष
*7.* अक्षय पुत्र महेश निवासी हरीपुरम कूक़डा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त मेहरबान सिंह उर्फ वीर सिंह ने बताया कि दिनांक 01.11.2025 को उसने अपने गाँव के सौरभ उर्फ सोनू पुत्र कंवरपाल की हत्या कराई थी। अभियुक्त ने बताया कि सौरभ उर्फ सोनू का उसकी पुत्री के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद भी वह नहीं माना, जिससे गाँव में उसकी लोक-लज्जा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी। इसी कारण उसने सौरभ उर्फ सोनू की हत्या की योजना बनाकर उसे अंजाम दिलवाया। अभियुक्त ने आगे बताया कि हत्या करने में मेने पुत्र वंश, तथा उसके गाँव के ही करीबी दोस्त अलीशान पुत्र इंतज़ार, एवं अंशुल पुत्र कीरतपाल को तैयार कर लिया तथा मेरे क्लीनिक पर आने वाले दानिश पुत्र मोहम्मद नबी को हत्या करने के लिए 01 लाख रूपये की सुपारी देकर तैयार किया था। दानिश ने कहा कि में उसे योजना के तहत किसी जगह बुलाऊंगा और हम सब मिलकर उसकी हत्या कर देंगे। इसी योजना के तहत दानिश ने अपने मोबाइल एक हजार रूपये में मृतक सोनू उर्फ सौरभ के पास 13,00/- रूपये यह कहकर गिरवी रखा था कि 01-02 दिन में पैसे देकर बापस ले लूंगा। दिनांक 01.11.2025 को दानिश उपरोक्त ने मृतक सोनू उर्फ सौरभ को गांव के बाहर बने झोड़ पर बुलाया कि पैसो का इन्तजाम हो गया है मेरा मोबाइल लेकर आजा, इसके बाद मृतक सोनू उर्फ सौरभ अपनी मोटरसाइकिल से दानिश के बताये हुए स्थान पर आ गया। दानिश ने उससे कहा कि जौली की तरफ चलते है थोडी पार्टी करेंगे। रास्ते में रूडकली भट्टे से पहले वंश अपने दोस्तों(अलीशान व अंशुल) के साथ सडक पर खडा था जिन्हे देखकर मृतक सोनू उर्फ सौरभ मोटरसाइकिल रोककर उतरने का प्रयास किया तभी दानिश ने पीछे से उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया जिससें वह गम्भीर रूप से घायल होकर सडक पर गिर गया। चारो लोगो ने मृतक सोनू उर्फ सौरभ का ईख के खेत में ले जाकर चाकूओं से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी और अंशुल की मोटरसाइकिल से चारो लोग रास्ते में पडने वाले सीसीटीवी कैमरों से छिपते-छिपाते मुजफ्फरनगर भाग गये थे। अंशुल बापस पैसे लेने के लिए गांव आ गया था। घटना के समय मेरा मोबाइल फोन मेरेे पुत्र वंश के पास चला गया था। आज में पेटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने जा रहा था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूसों को मेने पवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर से करीब 30 हजार रूपये में खरीदा था तथा दानिश ने बताया कि घटना करने के बाद पिस्टल को उसने अक्षय पुत्र महेश निवासी हरीपुरम कूकडा थाना नई मण्डी के पास छिपा दिया था।
*गिरफ्तार अभियुक्त दानिश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 175/2025 धारा 61(1)/103(1) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0असं0 177/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 शस्त्र अधिनियम थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 395/25 धारा 109(1)/351(3)/352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त वंश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 175/2025 धारा 61(1)/103(1) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0असं0 177/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 शस्त्र अधि0 थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अलीशान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 175/2025 धारा 61(1)/103(1) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0असं0 177/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 शस्त्र अधि0 थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त महरबान सिंह उर्फ वीर सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 175/2025 धारा 61(1)/103(1) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0असं0 176/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 शस्त्र अधि0 थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अंशुल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 175/2025 धारा 61(1)/103(1) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0असं0 176/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 शस्त्र अधि0 थाना ककरौली,
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* थानाध्यक्ष श्री जोगिन्दर सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री सुभाष यादव थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 श्री शिवचरन तोमर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 श्री देवकीनंदन थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0 श्री दिनेश सैनी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*7.* उ0नि0 श्री सचिन चौधरी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 572 जोगिन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 रघुराज थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 गौरव थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 830 ललित मोरल थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 40 कृष्ण कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*13.* का0 1307 दिनेश बाना थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*14.* का0 सुशील थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना ककरौली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया


