नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने


राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने विगत बैठक हुई,जिन विभागों से वार्ता की गई, उसमें कितनी प्रगति लाई गई की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में की

_______________________________सभी रेन बसेरों में आधुनिक सुविधाएं रहे उपलब्ध तथा शहर में चिन्हित विभिन्न स्थानों पर अलाव व्यवस्था रहे सुनिश्चित।

_____________________________

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे

_____________________________

सड़क किनारे सड़क पर कोई भी फोर व्हीलर वाहन खड़ा न हो, इस पर विशेष ध्यान जाए।

___________________________

 

मुजफ्फरनगर 27 दिसम्बर 2025 माननीय राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने विगत बैठक हुई, जिन विभागों से वार्ता की गई, उसमें कितनी प्रगति लाई गई की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में की ।

माननीय राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार को लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मु0, परिवहन विभाग (एआरटीओ), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, वन विभाग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, गन्ना विभाग, विकास प्राधिकरण, वन विभाग आदि विभागों के द्वारा कार्यों में लाई गई प्रगति के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया।

लोक निर्माण विभाग ने ने बताया कि सड़क संरक्षण में ए ग्रेड में तथा नई सड़कों बी ग्रेड में है,नए कार्यों में माननीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव लेकर शासन को भेज दिए गए हैं,वह प्रोग्रेसस में है। जिस पर मा0 मंत्री जी ने अधिशासी अभियंता लोग निर्माण विभाग को निर्देश दिए आवश्यक कार्यवाही करें।

माननीय मंत्री जी को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मु0 ने अवगत कराया कि अतिक्रमण का कार्य लगातार चल रहा है। ठंडक को देखते हुए 1 स्थाई रेन बसेरा तथा 2 अस्थाई रेन बसेरा वने है सभी में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, शहर में चिन्हित स्थानों पर अलाव की सुविधा दी जा रही है। माननीय मंत्री जी ने निर्देश दिए ठंड को देखते हुए रेन बसेरों में समस्त व्यवस्थाए बनी रहे, कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय में खुले में न सोय तथा चिन्हित स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए सड़क किनारे सड़क पर कोई भी फोर व्हीलर वाहन खड़ा न हो, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि 29 सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किए हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए।

माननीय मंत्री जी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया की 108 तथा 102 एम्बुलेंस सेवा ए ग्रेड में है, जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लगातार भुगतान किया जा रहा है। जिला अस्पताल सभी सीएससी एवं पीएचसी पर डॉक्टरों द्वारा मरीजों को देखकर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही है, सभी जहग दवाईयां भी उपलब्ध है माननीय मंत्री जी को विद्युत विभाग ने अवगत कराया कि विद्युत आपूर्ति नियमानुसार कि जा रही है, यदि कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो जाने नियमानुसार बदल दिए जाते है। मा मंत्री जी ने निर्देश दिए विद्युत आपूर्ति नियमानुसार सुचारू रूप से रहे आपूर्ति, यदि कहीं पर ट्रांसफार्मर य तेल चोरी होता है,आवश्यक कार्रवाई करते हुए निगरानी रखें जाने के दिए निर्देश।

सिंचाई विभाग को निर्देश दिए नहरों में टेल तक सफाई रहे। उन्होंने विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए टाउनशिप के लि भूमि चिन्हित की जाए। उन्होंने गन्ना विभाग को निर्देश दिए गन्ना कृषकों का भुगतान शत प्रतिशत किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जो भी लक्ष्य निर्धारित है उसे लक्ष्य को सत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने माननीय मंत्री का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री वीरपाल निर्मल, एमएलसी वंदना वर्मा,जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, विकास प्राधिकरण कविता मीना,अपर जिलाधिकारी श्री प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon