नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का

1 min read

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का औचक निरीक्षण किया गया*

 

*रेन बसेरा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

 

*मुजफ्फरनगर 29 दिसंबर 2025* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध समस्त चिकित्सीय व्यवस्थाओं, सेवाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ओपीडी कक्ष, पुरुष एवं महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष, स्टोर रूम तथा अन्य सहायक इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही दवाओं एवं उपचार की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। साथ ही मरीजों को समय पर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित स्टाफ को दिए गए।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वहां रह रहे जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि रेन बसेरा में ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त कंबल, बिस्तर, साफ-सफाई तथा रात्रि में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को निर्देशित किया कि शीतलहर को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं रेन बसेरा में सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहते हुए ठंड से संबंधित बीमारियों, जैसे सर्दी, खांसी, निमोनिया आदि के मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। साथ ही साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आम जनता को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ठंड के इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा, ताकि किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon