नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बढती शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्टेशन रोड में स्थित रैन बसेरे का


बढती शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्टेशन रोड में स्थित रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण ।

_____________________________

रेन बसेरे की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिऐ आवश्यक दिशा निर्देश

______________________________

मुजफ्फरनगर 29 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने

शीतलहरी के दृष्टिगत विगत देर रात्रि रेलवे स्टेशन, का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने उपस्थित राहगीरों/यात्रियों से वार्ता की, उन्हें रैन बसेरे, अलाव इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई । जिलाधिकारी ने रेलवे के स्टेशन मास्टर, प्रभारी निरीक्षक आर पी एफ, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी से भी वार्ता करते हुए स्थापित रैन बसेरे की सूचना देते हुए आवश्यक निर्देश दिए कि रैन बसेरे की सूचना रेलवे के अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से प्रसारित की जाए ताकि कोई व्यक्ति खुले में ना होने पाए, इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन के अधिकारीगणों से यह भी अपेक्षा की गई कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता पाया जाता है, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में समस्त व्यव्स्थाओ बिजली आपूर्ति‚ पीने के पानी की उपलब्धता‚ बैडसीट‚ कम्बल‚ एवं शौचालयों की साफ—सफाई सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुदृढ रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। रेलवे स्थित रैन बसेरे के पास अलाव जलता मिला तथा वहां पर मौजूद लोगों से अलाव जलनें की भी जानकारी करी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की इसी तरह आगे भी अलाव की ऐसी व्यवस्था बनी रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अलाव चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बनी रहे, प्रतिदिन निगरानी की जाए कि चिन्हित स्थानों पर अलाव समय से जल रहे हैं या नहीं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करते रहने के भी निर्देश दिए ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी न्याययिक बुढ़ाना श्री कृष्णकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon