नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी ने 77 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में

1 min read

जिलाधिकारी ने 77 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडा फहराने के साथ साथ राष्ट्रीय गान को दोहराया जिसको उपस्थित सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी दोहराया।

________________________________जिलाधिकारी ने अधिकारियों/ कर्मचारीयों से कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करें।
_________________________

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को शाल व मिठाई तथा छाता देकर एवं स्कूली बच्चों को स्कूली बैग व मिठाई देकर सम्मानित किया।
_____________________________

मुजफ्फरनगर 26 जनवरी 2026 जनपद में बड़े हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से मनाया नाया गया 77वें गणतंत्र दिवस, इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडा फहराने के साथ साथ राष्ट्रीय गान को दोहराया जिसको उपस्थित सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी दोहराया, इसके उपरांत उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी गणों एवं कर्मचारीयों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलायी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा स्वर्गाधिस महान महात्माओं को नमन किया, जिनके त्याग एवं बलिदान फल स्वरुप हम एक लोक कल्याणकारी गणराज्य में रहकर प्रभुत्वशाली पूरे विश्व को नई दिशा देने वाले राष्ट्र के सब नागरिकों को नमन करते हैं, कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानीयों परिवार से आए परिजनों को नमन किया,जिन्होंने त्याग व बलिदान के कारण मुजफ्फरनगर का स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार इस संबंध में बात करते हैं की एक स्वतंत्र देश के एक सम्मानित नागरिक के रूप में देश की एकता और अखंडता व्यक्ति गरिमा को स्थापित करने के लिए हम सभी के बराबर जिम्मेदारी है और नीति ने हमको ऐसा मौका दिया है कि जहां हम समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर सकते हैं, अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं, अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं, इस भाव से आप सभी से आशा करता हूं, कि आप आने वाले समय में देश की समृद्धि के लिए एकता और अखंडता स्थापित करने के लिए हम सभी मिलकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और जो हमारी जिम्मेदारियां हैं, उनका भी हम पूरी निष्ठा के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे समाज का ऐसा व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से विकास की धारा में अपने को शामिल नहीं कर पाया है,उनको आगे बढ़ाने में हम लोग बहुत बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि हम सभी अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने सभी अधिकारी गणों कर्मचारी एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना, कृष्णकांत, डिप्टी कलेक्टर राहुल देव भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सैफालिका साहनी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट शौकत हुसैन, महासचिव उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्री शाखा मु0 श्री मनीष कुमार शर्मा आदि ने गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को शाल व मिठाई तथा छाता देकर एवं स्कूली बच्चों को स्कूली बैग व मिठाई देकर सम्मानित किया।
अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना, कृष्ण कांत, डिप्टी कलेक्टर राहुल देव भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी अधिकारी श्री रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सैफालिका साहनी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट शौकत हुसैन, महासचिव उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्री शाखा मु0 श्री मनीष कुमार शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी गण/कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
[27/01, 4:26 pm] DADDY: *मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मण्डलीय समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश*

*ई0डी0एल0 के अंतर्गत शत प्रतिशत दवाईयों की उपलब्धता के दिए निर्देश*

*आम जनमानस को दवाईयों से ना होना पड़े वंचित*

*ग्राम स्तर पर टीबी की रोकथाम के समन्वित प्रयास एवं जनजागरुकता हेतु समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश*

*हाई रिस्क प्रेगनेंसी के लिए अलग से प्रसव की बनाएं योजना एवं संस्थागत प्रसव को दें बढावा*

*सभी जनपदों को गर्भनिरोधक सामग्री के इस्तेमाल एवं जनमानस में इसके प्रचार प्रसार को बढावा देने के दिए निर्देश*

*सभी चिकित्सा इकाईयों पर साफ सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, ओ0पी0डी0 में डॉक्टर की उपस्थिति हो सुनिश्चित*

*प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, पी0एन0सी0 वार्ड में सभी आवश्यक इंतेजाम एवं ऐंबुलेंस की उपलब्धता करें सुनिश्चित – मण्डलायुक्त*
सहारनपुर, दिनांक 27 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार
मण्डलायुक्त डा0 रुपेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडल स्तरीय मासिक भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
यू0पी0हेल्थ डैशबोर्ड में सहारनपुर मंडल को रैंक प्रथम प्राप्त होने पर मण्डलायुक्त द्वारा सभी को बधाई दी गई।
मण्डलायुक्त द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर की रिर्पोटिग, ई0संजीवनी, टेली कसंल्टेशन, आशा बजट इंसेटिंव भुगतान, एन0सी0डी0परीक्षण, छाया एकीकृत वी0एच0एस0एन0डी0 सत्रों के आयोजन की गहनता पूर्वक समीक्षा की गई। तदुपरांत वित्तीय समीक्षा में प्राप्त बजट एवं उनके खर्चों के प्रतिशत एवं उपलब्धि पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल चिन्हित बच्चों एवं उपचारित बच्चों की संख्या की समीक्षा की गई। उन्होने नवीन ई0डी0एल0 के अंतर्गत शत प्रतिशत दवाईयों की उपलब्धता समस्त इकाईयों पर होने के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस को दवाईयों से वंचित ना होना पड़े। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सहारनपुर में 74 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 56 प्रतिशत एवं शामली जनपद में 79 प्रतिशत की उपलब्धि को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को कोई असुविधा ना हो। सभी सी0एच0सी0 की क्रियाशीलता एवं एफ0आर0यू0 की क्रियाशीलता तथा समस्त आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को उक्त इकाईयों पर प्रभावी रुप से उपलब्ध कराने के लिए कहा।
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतगर्त शामली एवं मुजफ्फरनगर जनपद को मोतियाबिंद ऑपरेशन की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन मंे सभी जनपदों में इलाजोपरांत क्षय बीमारी से मुक्त मरीजों को पेंसेंट सर्पोट ग्रुप बनाकर उनके दवा के सही इस्तेमाल से रोगमुक्त होने के अपने अनुभवों को साझा कर जन समुदाय में उनकी सहभागिता प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि उनके अनुभव इस बीमारी की रोकथाम में मददगार साबित हो सके। साथ ही उन्हें निःक्षय पोषण योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि ससमय प्रदान की जाए इसके भी निर्देश दिए। ग्राम स्तर पर इस बीमारी की रोकथाम के समन्वित प्रयास एवं जनजागरुकता हेतु समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा समस्त इकाईयों को राष्ट्रीय क्वालिटी पैरामीटर के अनुरुप ज्यादा से ज्यादा उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 408 के सापेक्ष 169 इकाईयॉ सर्टिफाइड हो चुकी हैं एवं 35 के परिणाम लंबित है। बाल स्वास्थ्य में एस0एन0सी0यू0 एवं पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती एवं इलाजोपरांत बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर मण्डलायुक्त द्वारा बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बच्चें के सफल इलाज के बाद पुनः भर्ती की नौबत ना आए। उनका पूर्णरुपेण फालोअप एवं अनुश्रवण किया जाना चाहिए ताकि वो बच्चा पुनः कुपोषण के चक्र में शामिल ना होने पाए।
मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों पर गहनतापूर्वक समीक्षा की एवं संस्थागत प्रसव बढाए जाने के निर्देश दिए। हाई रिस्क प्रेगनेंसी के लिए अलग से प्रसव की योजना बनायी जाए एवं उनके संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित किया जाए। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में टीकाकरण की उपलब्धि पर मण्डलायुक्त द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों को नवीन गर्भनिरोधक सामग्री के इस्तेमाल एवं जनमानस में इसके प्रचार प्रसार को बढावा देने के निर्देश दिए। नव विवाहित दंपती को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतगर्त सभी गर्भनिरोधक सामग्रियों की उपलब्धता एवं सेवाएं आवश्यक रुप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अग्रिम पंक्ति की कार्यकत्रियों को भी क्षेत्रों में इन साधनों के बारे में प्रशिक्षित कर ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए ताकि पुरुषों की भी परिवार नियोजन में सहभागिता बढायी जा सके।
मण्डलायुक्त द्वारा सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा इकाईयों पर साफ सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, ओ0पी0डी0 में डॉक्टर की उपस्थिति, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, पी0एन0सी0 वार्ड में सभी आवश्यक इंतेजाम एवं ऐंबुलेंस की उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए पेशेंट सेंट्रिक एपरोच पर कार्य करें।
बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मंडल के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, सी0एम0ओ0, सी0एम0एस0, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय कार्यक्रम प्रंबधक, मंडलीय कार्यक्रम प्रंबधन इकाई के प्रबंधक/सलाहकार एवं जनपदीय कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री रंजीत कुमार मंडलीय कार्यक्रम प्रंबधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सहारनपुर मंडल द्धारा किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon