पीएनबी ने अंतिम छोर तक क्रेडिट पहुंच बढ़ाने के लिए एमएससी इंडिया कंसल्टिंग के
1 min read
पीएनबी ने अंतिम छोर तक क्रेडिट पहुंच बढ़ाने के लिए एमएससी इंडिया कंसल्टिंग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
04 फरवरी 2026: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अंतिम छोर तक क्रेडिट की पहुँच बढ़ाने और समावेशी वित्त को बढ़ावा देने के लिए एमएससी इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह साझेदारी विशेष रूप से महिला सूक्ष्म-उद्यमियों के लिए ऋण सहायता का विस्तार करने और एनआरएलएम एवं एसआरएलएम ढांचे के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी)-बैंक लिंकेज कार्यक्रम को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी|
इस अवसर पर पीएनबी के, महाप्रबंधक (कृषि), श्री श्याम सुंदर सिंह ने कहा: ” यह पहल बैंक द्वारा अंतिम छोर तक ऋण वितरण को मजबूत करने, महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त बनाने और भारत के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”


