नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में आपदा पर कार्यशाला संपन्न


बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में आपदा पर कार्यशाला संपन्न

 

बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, अयोध्या रोड में आज एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक आपदा प्रबंधन कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सिविल डिफेंस के अधिकारी मनोज वर्मा व ऋषि कुमार के साथ उपनिरीक्षक भूप सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस लखनऊ के अधिकारी मनोज वर्मा, जो राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक के साथ साथ अनेक सम्मानों से अलंकृत तथा आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ हैं ने छात्र छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। साथ ही भूकंप की स्थिति में क्या करना चाहिए उसकी मॉक एक्सरसाइज भी करवाई, जिसमें सभी ने बहुत ही मनोयोग से प्रतिभाग किया। इस दरमियान बच्चों ने इमरजेंसी में स्ट्रेचर के न होने पर बनावटी स्ट्रेचर को बनाने का तरीका भी सीखा और उसका अभ्यास भी किया।

सिविल डिफेंस अधिकारी ऋषि कुमार ने आग के बारे में और आग लग जाने पर उससे कैसे फाइट करेंगे के तरीकों की जानकारी प्रदान की। जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं को आग बुझाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रासायनिक उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए कुछ बच्चों से उसका अभ्यास भी कराया जिसे सभी ने बहुत ही गंभीरता के साथ सीखा। बच्चों को इमरजेंसी पर सहायता के लिए प्रयोग में आने वाले नंबर 101, 108, 112 को बताया।

उप निरीक्षक श्री भूप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस ने छात्र छात्राओं को सड़क यातायात जागरूकता के तहत कई सारे नियमों की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने बताया कि सड़क कैसे पार, गाड़ी की स्पीड क्या होनी चाहिए, ओवरटेक किधर से करना चाहिए। हेलमेट पहनना और बेल्ट लगाना क्यों जरूरी है, को बच्चों की ही भाषा में सरलता से समझाया। जिसे उपस्थित बच्चों ने बहुत ही मनोयोग से जाना और सीखा। अंत में उन्होंने नारी सुरक्षा पर 1090 की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

कार्यशालाओं में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन रामशंकर वर्मा, प्राचार्या डॉक्टर विभा आहूजा, निदेशिका सुश्री सौम्या चौधरी तथा निदेशक निकेत वर्मा के साथ साथ सिविल डिफेंस की वार्डेन रीता पटेल की उपस्थिति विशेष रूप से रही।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon