नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कूपर कॉर्पोरेशन ने एसीएमए बेस्ट एचआर प्रतियोगिता में जीत हासिल की

1 min read

कूपर कॉर्पोरेशन ने एसीएमए बेस्ट एचआर प्रतियोगिता में जीत हासिल की; डिजिटल नवाचार के लिए मिला सर्वोच्च सम्मान

 

27 फरवरी, इंजिन ,इंजिन के पार्ट्स और जनरेटर बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी, कूपर कॉर्पोरेशन को मानव संसाधन (एचआर) क्षेत्र में की गई नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए एसीएमए के 17वें वार्षिक एचआर समिट (पश्चिम क्षेत्र) में सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर की 18 शीर्ष कंपनियों की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करके, कूपर कॉर्पोरेशनने एसीएमए की 6वीं बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया।

इस समिट का विषय था “फ्यूचर-रेडी एचआर: लोगों, तकनीक और प्रतिभा को आकार देना।” इसमें ऑटोमोबाइल उद्योग क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, नीति निर्माता और एचआर पेशेवर शामिल हुए। कार्यक्रम में एचआर क्षेत्र में बदलाव, ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) का समावेश और बदलते कामकाजी वातावरण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, कूपर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री फारुख एन. कूपर ने कहा,: ” एसीएमए बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेस प्रतियोगिता में मिला यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। ‘ई-एकलव्य’ पहल हमारे इस बात का प्रतीक है कि तकनीक की मदद से सीखना भविष्य के लिए सक्षम संस्था बनाने में महत्वपूर्ण है। हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इस तरह के पहल हमारे कर्मचारियों के कौशल को लगातार बढ़ाने, उनकी क्षमताओं को सुधारने और बदलते उद्योग वातावरण में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद करते हैं। मैं हमारी एचआर और प्रशिक्षण टीम को उनकी मेहनत और नवाचारपूर्ण कार्य के लिए दिल से बधाई देता हूं।”

‘ई-एकलव्य’ पहल और इसके तहत विकसित डिजिटल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की सफल कार्यान्वयन के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इस सिस्टम को चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर नितीन देशपांडे के नेतृत्व में बनाया गया, ताकि प्रशिक्षण और विकास की प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और सभी के लिए समान बनाया जा सके। इसे स्वप्निल सांडगे ने विकसित किया और प्रशिक्षण टीम ने सफलतापूर्वक लागू किया। ‘ई-एकलव्य’ पहल कंपनी के डिजिटल परिवर्तन और भविष्य के लिए तैयार कर्मचारियों की दृष्टि का प्रतीक है।

 

यह सम्मान कूपर कॉर्पोरेशन के डिजिटल परिवर्तन, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और तेज़ी से बदलते ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अनुसार भविष्य के लिए सक्षम कर्मचारियों को तैयार करने के लगातार प्रयासों का प्रमाण है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon