नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन दिए बच्चों को टिप्स

1 min read

मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन दिए बच्चों को टिप्स

सहारनपुर 28 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर द्वारा

विज्ञान कार्यक्रमों का आयोजन

जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर के माध्यम से ज्ञान साझेदार विज्ञान भारती के सहयोग एवं महाराज सिंह काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आयुक्त सहारनपुर डाॅ. रूपेश कुमार, मुख्य वक्ता डाॅ0 लक्ष्मी कुमार टी.वि. सह प्राध्यापक पर्यावरण विज्ञान विभाग जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली, महाराज सिंह काॅलेज सचिव रवि सिंघल, मदन पाल, प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार, विज्ञान भारती संयोजक संजीव मित्तल, समन्वयक विज्ञान क्लब अम्ब्रीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। समापन सत्र की मुख्य अतिथि कुलपति माँ शाकुम्भरी देवी डाॅ. विमला वाई द्वारा अपने सम्बोधन में विद्याार्थियों को प्रदर्शनी में आये माँडल तथा नवाचारों से प्रेरणा लेकर शोध कार्यों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विज्ञान क्लब का उद्देश्य जनपद में विज्ञान क्रियाकलापों का आयोजन करना है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मुख्य गतिविधियां विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान, सेमिनार और प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग वरदान या अभिशाप विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। आयुक्त सहारनपुर डाॅ. रूपेश कुमार द्वारा नोबल पुरस्कार विजेता भारत रत्न डाॅ. चन्द्रशेखर वेंकट रमण जी को स्मरण कर वैज्ञानिक मानसिकता को विकासित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों को विज्ञान रटने की अपेक्षा समझने का विषय बताया गया। उन्होने विज्ञान टेम्परामेन्ट विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अरविन्द कुमार पाठक द्वारा डाॅ0 लक्ष्मी कुमार टी.वि. द्वारा दिये गये ज्ञान से भरपूर व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्राचार्य महाराज सिंह काॅलेज प्रोफेसर अनिल कुमार द्वारा डाॅ. प्रवीण काद्यान, प्रोफेसर संजय कुमार, डाॅ. विवेक शर्मा, गज़ाला शाहीन, डाॅ. दीक्षा सिंह, जे़बा हमीद, मानसी गर्ग आदि विद्यालय आयोजन समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञान साझेदार विज्ञान भारती की सहारनपुर इकाई के अध्यक्ष संजय किशोर द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयोजक संजीव मित्तल, सचिव दीपक अगवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष डाॅ. रंजना चैधरी, डाॅ. रोशन लाल, डाॅ. एस.के.अग्रवाल आदि का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विजेताओं के नाम निम्नवत् हैं-

 

वाद-विवाद में चाँदनी, पायल, तान्या तथा नन्दनी ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में अजमल, मरियम, हुरैन, रितेश, आरूषी, मरियम ने प्रथम स्थान आशीष एवं जैनब ने द्वितीय तथा तजकीरा, सृष्टि, किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अक्षय ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय तथा अंशुल सैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon