नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

1 min read

प्रेस विज्ञप्ति।
संत कबीर नगर 25 जुलाई 2024(सू0वि0)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से संबंधित जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को शादी अनुदान का लाभ देने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लम्बित आवेदन पत्रों का शीघ्र सत्यापन कराते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शादी अनुदान हेतु आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख वार्षिक कर दी गयी है। जिलाधिकारी द्वारा इसका प्रचार प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मा० विधायक सदर मुरलीधर जायसवाल, प्रतिनिधि मा० सदस्य विधान परिषद अम्बरीश कुमार राय,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र उपस्थित रहे।
सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon