नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बंदियों के प्रार्थना पत्र पर हो त्वरित कार्यवाही

1 min read

संत कबीर नगर 26 जुलाई 2024(सू0वि0)। मा0 जनपद न्यायधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बात चीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए तथा अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी अपने मामले में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता अथवा अन्य कोई प्रार्थना पत्र देता है तो उसका त्वरित निस्तारण कराया जाए। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता उचित पाए जाने पर जिला कारागार के अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की सराहना किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जेल में पराविधिक स्वयं सेवक मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon