डीएम की अध्यक्षता में ‘‘विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस’’ पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।
1 min read
दिनांक 14 अगस्त 2024 को जनपद में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया गया।
विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर विभाजन विभीषिका से संबंन्धित लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी का डीएम, सीडीओ सहित सम्भान्त व्यक्तियों द्वारा किया गया अवलोकन।

*संत कबीर नगर 14 अगस्त 2024(सू0वि0)।* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आज 14 अगस्त 2024 को *‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’* का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि हम लोग अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद में तथा भारत की वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को *‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’* के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाॅल में *‘‘विभाजन विभीषिका’’* पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम के अन्तर्गत विभाजन की विभीषिका/त्रासदी की दर्दनाक मंजर की याद में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी संख्या में स्कूल के बच्चों सहित उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक मौन जुलूस निकाला गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज 14 अगस्त 2024 *‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’* के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
*‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’* पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले लोगों की स्मृति में कलेक्ट्रेट सभागर में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने 02 मिनट का मौन रखा। आयोजित गोष्ठी में सभी ने विभाजन विभीषिका पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म को देखा और लाखों लोगों का विस्थापन, मानवीय त्रासदी की घटनाएं, मानवता और सभ्यता पर अत्याचार, ब्रिटिश शासन की दूषित मानसिकता को महसूस किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन के निर्देशानुसार *‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’* मनाये जाने का मुख्य वजह यही है कि हम सब इस ऐतिहासिक घटना जिसने मानवता के इतिहास में अभूतपूर्ण सर्वनाश किया है को देख कर, समझ कर उसे याद रखे और स्वंय को और अपने आने वाली पीड़ियों को भी बताये जिससे भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटना न दोहरायी जाए, जिससे मानवता को शर्मसार होना पड़े। उन्होंने ‘‘विभाजन विभीषिका को दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदियों में एक बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बँट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। उन्होंने कहा कि सत्य घटनाओं पर आधारित त्रासदी की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म देखने के बाद जो अन्तर्मन से पीड़ा निकली है वह बहुत ही दर्दनाक है और विभाजन के समय की त्रासदी को जिस परिवार ने झेला है हम उसकी कल्पना भी नही कर सकते है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्यता एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की प्रेरणा मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सब को संकल्प लेना है कि हम सभी आपसी भाई-चारे की भावना के साथ मानवीय एवं सामाजिक सौहार्द को बनाये रखेंगे।

अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि हम सबको ‘‘विभाजन विभीषिका’’ जैसी भयावह और अत्याचार वाली त्रासदी से सीख लेकर भविष्य में भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को सजोये रखने में आपसी समझदारी एवं भाई-चारे के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्ने में बहुत ही दर्दनाक लिखा गया है। उन्होंने कहा कि हमें पुराने इतिहास को याद रखते हुए भविष्य में ऐसी भयावह स्थिति कभी न आये इसके लिए आज के दिन से सीख लेना है। उन्होंने कहा कि हम सबको इस त्रासदी को अपने यादों में रखना है और अपना अभूतपूर्व योगदान देखकर अखण्ड भारत के निर्माण में सहयोग करना है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष गुरूद्वारा खलीलाबाद सरदार अजीत सिंह एवं सतविन्दर पाल सिंह उर्फ जज्जी ने विभाजन के दौरान अपने पूर्वजों द्वारा झेली गयी दर्दनाक मंजर की यादों को सांझा करते हुए कहा कि वह समय बहुत ही पीड़ादायक था जिसे याद रखते हुए भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए हम सभी को आज संकल्प लेना है जिससे हम एवं हमारी आने वाली पीढ़िया अमन-चैन एवं शांती के साथ एक दूसरे से मिलकर स्वस्थ्य समाज के निर्माता बनें और अपने जनपद व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ सहित सदर धर्म सिंह, परविन्दर सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, शैंकी सिंह, राजपाल, अमरीत सिंह, गुरमीत सिंह, शानू सिंह, सवि सिंह सहित अधिकारी/कर्मचारीगण तथा जनपद के सम्भ्रान्त एवं गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।
*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

