नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम व एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

1 min read

संत कबीर नगर 14 अगस्त, 2024 (सूचना विभाग)।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी सम्मानित जनपदवासी पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आपसी भाई-चारे के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाए। सभी लोग अपने घरों/दुकानों/प्रतिष्ठानों पर देशभक्ति, आदर एवं सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराएं।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य देशभक्तों, क्रांतिकारियों एवं अमर शहीदों के बलिदान के पश्चात मिली है। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।

*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon