बुढाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं देहात कप्तान ने
1 min read
बुढाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं देहात कप्तान ने समस्याओं का क्या निस्तारण
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 6 जून प्राप्त समाचार के अनुसार
*अपर जिलाधिकारी(वित्त) एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*
अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 06.06.2026 को अपर जिलाधिकारी(वित्त) श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी बुढाना श्री कृष्णकांत, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


