मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सोनी कपूर को जान से मारने का प्रयास
1 min read
मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सोनी कपूर को जान से मारने का प्रयास करने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर: रिपोर्ट दर्ज लखनऊ 30 जून प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस
महिला पत्रकार से की अभद्रता मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार उत्तर प्रदेश सोनी कपूर को जान से करने का प्रयास करने वाले दबंग अभी तक भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जबकि थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है
लखनऊ में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदांता अस्पताल के पास इंडिया वाच न्यूज चैनल की महिला पत्रकार सोनी कपूर से फॉर्च्यूनर कार UP42AF7000 सवार दबंगों ने की अभद्रता। महिला पत्रकार ने पुलिस को दी तहरीर और इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है
प्राप्त समाचार के अनुसार
फॉर्च्यूनर गाड़ी UP42 AF7000 सवार लड़कों ने मान्यता प्राप्त पत्रकार सोनी कपूर को धमकी देते हुए कहा कि
“जाओ तुमको जो करना होगा कर लेना…हटो यहां से…तुम प्रधानमंत्री हो क्या? तुमसे तमीज़ से बात करें…अगर नहीं हटोगी तो गाड़ी जैसे चल रही है वैसे चलेगी”। मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सोनी कपूर पर जानलेवा हमले का मामला पूरे लखनऊ में चर्चा का विषय बना हुआ है कल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार सोनी कपूर ने श्री अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश में महिला पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है उन्होंने अपना पूरा प्रकरण और अपने ऊपर हुए हमले और घटित घटना की विस्तार से जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान ही दी प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है कि आधी आबादी महिलाओं की है और यह तो महिला पत्रकार भी है इन पर हमला होना बहुत ही दुखद बात है श्री अखिलेश यादव ने साफ तौर पर पत्रकार सोनी कपूर को आश्वासन दिया कि उनका पूरा प्रकरण उत्तर प्रदेश सरकार के सामने रखा जाएगा और उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा और अपराधी पकड़े भी जाएंगे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार सोनी कपूर काफी संतुष्ट नजर आई उसके बाद उन्होंने अपना एक प्रेस बयान भी जारी किया जिसमें पत्रकार सोनी कपूर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों से अनुरोध किया कि उनकी सुरक्षा की जाए और उन पर जानलेवा हमला करने वाले दबंग लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके जान माल की रक्षा की जाए पत्रकार सोनी कपूर का यह प्रकरण उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के दौरान उठते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई में तेजी शुरू कर दी और अपराधियों की तलाश भी शुरू कर दी जो निश्चित रूप से पकड़े भी जाएंगे मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सोनी कपूर ने पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर और अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ श्री सुजीत पांडे से भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है उल्लेखनीय है कि पत्रकार सोनी कपूर बहुत ही तेज तर्रार और संघर्षशील पत्रकार के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में जानी जाती हैं और सदैव गरीब और मजलूम लोगों की आवाज अपने पत्रकारिता के माध्यम से सदैव उठाती रही है और बेबाक पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध भी है मिली जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सोनी कपूर ने पुलिस थाने में जो तहरीर दी है और पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है वह इस प्रकार है
(प्रथम सूचना तथ्य):
नकल तहरीर हिन्दी वादिनी सेवा में, थाना अध्यक्ष थाना प्रभारी थाना गोल्फ सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। विषयः छेड़छाड़ व जान से मारने की कोशिश एवं पुलिस को शिकायत करने पर जान की धमकी देने के विषय में प्रार्थना पत्र । माननीय महोदय, सविनय निवेदन है मैं सोनी कपूर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। कल मैं मेदांता अस्पताल पेशेंट को देखने गई थी और इमरजेंसी के तरफ में जा रही थी तभी एक पीछे से फर्च्यूनर गाड़ी जिसका नम्बर UP 42 AF 7000 था बहुत तेजी से आई और अगर मैं ना सजग होती तो वह मुझ पर चढ़ा दी जाती जिससे मेरी जान भी जा सकती थी। जब मैने इसका विरोध किया तो फर्च्यूनर पर बैठा व्यक्ति मुझे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा बोला कि गोली से मारने की धमकी भी दी और कहा कि अभी कार से बच गई हो, गोली से मार दूंगा फिर यह फर्च्यूनर से उतरकर उसने मेरे पर हाथ मारा जिससे मेरा मोबाइल भी गिर कर टूट गया और कहा जो करना हो कर लेना उसके बाद वह मेरी जात पूछने लगा और हिंदू हो कि मुस्लिम उसके बाद उसने कहा जो करना होगा कर लेना तुम कोई मोदी नहीं हो और गाड़ी से शीशा उतार कर अन्गुली दिखाते हुये बोला कि तुमने मेरे खिलाफ कंप्लेंट करने की कोशिश की तो तुम्हारा पता नहीं लगेगा। इसके प्रमाण में अस्पताल में लगे CCTV व वीडियों का प्रयोग किया जा सकता है। आप से निवेदन है कि मेरे साथ किये गये जानलेवा हमला व अभद्र व्यवहार के दृस्टिंगत उक्त दोषी को कठोरतम दंड दे कर मुझे न्याय प्रदान करने की कृपा करे जिससे मेरी जानमाल की रक्षा हो सके। 28/06/2025
UP32AF7000 Owner Rahul Kumar Singh s/o Ajay Kumar singh Add- 8/8 Guru Bhartiya Puram Indra nagar lucknow, UP UP42AF 7000-Owen-Laxman Das S/O Ram Bhajan Das Add-861 CHARAN PADUKA MANDIR RAMGHAT,
AYODHYA-UP-224123 956595 7777 भवदीय हस्ताक्षर अंग्रेजी अपठनीय सोनी कपूर पत्रकार लखनऊ. उत्तर प्रदेश मोबाइल नम्बर 94523XXXXX. नोट-मुकदमें की कायमी हे0का0468 अभिषेक पाण्डेय द्वारा बोल बोल कर करायी गयी तथा तहरीर की नकल मुझ म०आ० सुलेखा सिंह द्वारा तकनीकि त्रुटि के अलावा कम्पयूटर पर शब्दशः टाइप की गयी है। पता चला है कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई में काफी तेजी लाई है और कई टीम भी गठित की गई है कुल मिलाकर मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सोनी कपूर पर दबंग लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की सभी राजनीतिक दलों और पत्रकार बंधुओ द्वारा खुलकर निंदा की जा रही है और सरकार से मांग की जा रही है कि जल्दी से जल्दी दबंग हमलावरों को गिरफ्तार कर पत्रकार सोनी कपूर को न्याय दिलाने की मांग की है


