जिलाधिकरी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड के आधार पर
1 min read
*जिलाधिकरी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित।*। _________________________
*जिलाधिकारी ने अधिकारीगण से कहा कि संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित।*।
_________________________
*जिलाधिकारी ने संबंधित आधिकारिक निर्देश दिए की अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय।*
*जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु किया निर्देशित।*।
__________________________
मुजफ्फरनगर 17 अक्टूबर, 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ,जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण एवं सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आईटीआई सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों के निस्तारण पर स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर एवं निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण करें!
जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल से संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए, उन्होंने शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विभागीय अधिकारी भी संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिल सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर प्रगति लाएं।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी रहे।
जिलाधिकारी ने विकास विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


