नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

छोटा भीम ने रखी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन और साझेदारों की विरासत कायम – मुंबई में आयोजित एएनएन अवार्ड्स 2025 में तिहरा सम्मान किया हासिल 

1 min read

छोटा भीम ने रखी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन और साझेदारों की विरासत कायम – मुंबई में आयोजित एएनएन अवार्ड्स 2025 में तिहरा सम्मान किया हासिल

 

2 सितंबर , 2025: ग्रीन गोल्ड एनिमेशन, भारत की सबसे सफल घरेलू एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी छोटा भीम के निर्माता, ने गर्व के साथ घोषणा की है कि इसकी बौद्धिक संपदा ने एनिमेशन एंड मोर (एएम) शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में मुंबई में आयोजित एनिमेशनएक्सप्रेस एएनएन अवार्ड्स 2025 में तीन प्रमुख पुरस्कार जीते हैं। यह सम्मान अग्रणी वैश्विक एवं घरेलू साझेदारों के सहयोग से प्राप्त हुई है एवं यह भारत के एक प्रमुख एनीमेशन स्टूडियो के रूप में ग्रीन गोल्ड के बढ़ते प्रभाव के साथ-साथ इसकी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को उजागर करता है। एएनएन अवार्ड्स – उत्कृष्ट एनीमेशन को मान्यता प्रदान करने के एक सबसे प्रतिष्ठित मंच – में भारत एवं विदेशों के प्रमुख एनीमेशन स्टूडियोज़ ने भाग लिया एवं वैश्विक विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित जूरी ने एनिमेशन को रचनात्मकता, कहानी कहने, संगीत, टेक्नोलॉजी, लाइसेंसिंग और तकनीकी कलात्मकता की कसौटियों पर परख कर उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया।

 

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की फ्रैंचाइज़ी ने प्रमुख श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीते:

बेस्ट एनिमेटेड फुल-लेंथ फ़ीचर फ़िल्म – छोटा भीम: ढोलकपुर टू हवा हवाई (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी | पोगो द्वारा निर्मित, फीचरिंग ग्रीन गोल्ड आईपी)

बेस्ट टाइटल सॉंग – छोटा भीम इन समय चक्र (गौरव मलानी और सीमा मलानी द्वारा संगीत)

बेस्ट स्टोरीबोर्ड आर्टिस्ट – छोटा स्टार्टअप: दादीज़ किचन एपिसोड (वैकीटून स्टूडियो द्वारा स्टोरीबोर्ड, ग्रीन गोल्ड के आईपी पर आधारित)

 

यह सम्मान न केवल पूरे विश्व में ग्रीन गोल्ड के प्रमुख किरदारों की लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि विभिन्न माध्यमों और भौगोलिक क्षेत्रों में व्यापित मूल भारतीय कहानियों को बढ़ावा देने की स्टूडियो की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

 

इस उपलब्धि पर बोलते हुए, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक एवं सीईओ राजीव चिलका ने कहा, “दो दशकों से भी अधिक समय से ग्रीन गोल्ड भारत में एनिमेशन को नए सिरे से परिभाषित करता आ रहा है। एएनएन अवार्ड्स के मंच पर विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अन्य एनीमेशनों के साथ-साथ हमारे आईपी – छोटा भीम के वीरता भरे कारनामों से लेकर छोटा स्टार्टअप जैसी नई कहानियों तक – को सम्मान मिलना, हमारी टीमों और साझेदारों की रचनात्मकता, दृढ़ता और जुनून का प्रमाण है। एनिमेशन अब केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं है; बल्कि यह एक संस्कृति, कहानी कहने का माध्यम और वैश्विक मंच पर भारत का सॉफ्ट पॉवर बन गया है। जहां हम भारतीय मूल का एक बड़ा एनीमेशन स्टूडियो बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं ऐसी जीत हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं।”

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon