थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अंतरराज्य स्तर के चोर गिरोह का किया
1 min read
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अंतरराज्य स्तर के चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ कई गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर 17 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर के चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
❇️ *दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 अभियुक्तगण हुए घायल*
❇️ *अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए 40 हजार रुपये नगद, 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 पल्सर मोटर साईकिल बिना नम्बर बरामद ।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के.मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
❇️ *घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 07.02.2026 को अज्ञात द्वारा त्यागी धर्मशाला के पास से गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 16/17.02.26 की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा संधावली अण्डर पास के पास चैकिंग की जा रही थी । तभी पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण 01 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आने वाले हैं । इस पुलिस टीम द्वारा और अधिक सघनापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात मुजफ्फरनगर बाईपास हाई-वे की तरफ से 01 मोटरसाईकिल आती दिखाई दी, जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटर साईकिल को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे । तेजी से मोड़ने के कारण मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस कारण तीनो व्यक्ति मोटर साईकिल को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशो को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशो पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश 1. जितेन्द्र पुत्र सतीश 2. शशि कपूर पुत्र जगमोहन घायल हो गये तथा अभियुक्त 3. दिलीप उर्फ होलू पुत्र किशन को मौके से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचा मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 पल्सर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट व चोरी किए गए 40 हजार रूपये बरामद किये गये। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
❇️ *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः -*
*1-* जितेन्द्र पुत्र सतीश निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद । (घायल)
*2-* शशि पुत्र जगमोहन उर्फ जग्गू निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद । (घायल)
*3-* दिलीप उर्फ होलू पुत्र किशन निवासी आदर्श कॉलोनी थाना सिविल लाईन, मुरादाबाद ।
*बरामदगी का विवरणः-*
❇️02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर,
❇️01 पल्सर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट ।
❇️ 40 हजार रूपये नगद (थानाक्षेत्र सिविल लाइन से चोरी किए गए)
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनों साथीयों ने मिलकर दिनांक 07.02.26 को त्यागी धर्मशाला के पास खडी गाडी का शीशा तोडकर गाडी से 50 हजार रूपये चोरी कर लिये तथा उसी दिन हम लोगो द्वारा जनपद मेरठ मे भी एक घटना कारित की थी । आज हम फिर से कोई घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया ।
❇️ *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 549/18 धारा-356/379 भादवि थाना टीपी नगर मेरठ
2. मु0अ0सं0 710/18 धारा-356/379/411 भादवि थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
3. मु0अ0सं0 735/18 धारा 392/411 भादवि थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
4. मु0अ0सं0 736/18 धारा-41/414/420/468 भादवि थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
5. मु0अ0सं0 867/18 धारा-2/3 गैगस्टर एक्टभव थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
6. मु0अ0सं0 213/21 धारा-411/420 भादवि थाना मझौला जनपद मुरादाबाद
7. मु0अ0स0 215/21 धारा-3/25 ए एक्ट थाना मझौला जनपद मुरादाबाद
8. मु0अ0सं0 26/23 धारा-392/411 भादवि थाना स्योहारा जनपद बिजनौर
9. मु0अ0सं0 357/23 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट थाना स्योहारा जनपद बिजनौर
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त शशि कपूर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास –*
1-मु0अ0स0-242/07 धारा-379 भादवि थाना कैथल सिटि हरियाणा
2-मु0अ0स0-552/07 धारा-395 भादवि थाना कैथल हरियाणा ।
3-मु0अ0स0-208/07 धारा-379 भादवि थाना कैथल हरियाणा ।
4-मु0अ0स0-311/07 धारा-379 भादवि थाना कैथल हरियाणा ।
5-मु0अ0स0-436/07 धारा-379 भादवि थाना कैथल हरियाणा ।
6-मु0अ0स0-492/07 धारा-379 भादवि थाना कैथल हरियाणा ।
7-मु0अ0स0-508/07 धारा-379 भादवि थाना कैथल हरियाणा ।
8-मु0अ0स0-144/07 धारा-379 भादवि थाना अम्बाला कैन्ट हरियाणा ।
9-मु0अ0स0-118/07धारा-379 भादवि थाना अम्बाला कैन्ट हरियाणा ।
10-मु0अ0स0-282/07 धारा-379/356 भादवि थाना पिहोना जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा ।
11-मु0अ0स0-333/11 धारा-392/411 भादवि थाना ज्वालापुर हरिद्व्रार
12-मु0अ0स0-153/12 धारा-379/411 भादवि थाना रामनगर जिला नैनीताल
13-मु0अं0स0-1128/11 धारा-392/411 भादवि थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0
14. मु0अ0सं0 549/18 धारा-356/379 भादवि थाना टीपी नगर मेरठ
15. मु0अ0सं0 710/18 धारा-356/379/411 भादवि थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
16. मु0अ0सं0 735/18 धारा 392/411 भादवि थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
17. मु0अ0सं0 736/18 धारा-41/414/420/468 भादवि थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
18. मु0अ0सं0 867/18 धारा-2/3 गैगस्टर एक्टभव थाना टीपी नगर जनपद मेरठ
19. मु0अ0सं0 26/23 धारा-392/411 भादवि थाना स्योहारा जनपद बिजनौर
20. मु0अ0सं0 357/23 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट थाना स्योहारा जनपद बिजनौर
21. मु0अ0स0-1158/20 धारा-8/22 NDPS ACT थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद
22. मु0अ0स0-1283/20 धारा-323/504/506 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद
*अभियुक्त दिलीप उर्फ छोटू पुत्र किशन उपरोक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 529/12 धारा-392/411 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद
2-मु0अ0स0-279/17 धारा-3/25 ए एक्ट थाना गल शहीद जनपद मुरादाबाद
3-मु0अ0स0- 680/13 धारा-3/25 ए एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद
4-मु0अ0स0-260/19 धारा-392 भादवि थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
5-मु0अ0स0-413/20 धारा-.3/25 ए एक्ट थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
6-मु0अ0स0-414/20 धारा-414/420 भादवि थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
7-मु0अ0स0-307/20 धारा- 174 ए भादविभव थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
8-मु0अ0स0- 260/19 धारा- 379 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद
❇️ *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
*1.* उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिह थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।
*2.* उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरि थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।
*3.* उ0नि0 खुशीलाल थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।
*4.* है0कां0 239 जितेन्द्र सिह थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।
*5.* कां0 446 आदेश बेसोया थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।
*6.* कां0 1473 ललित कुमार थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।
*7.* कां0 1148 राहुल नागर थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर ।


