हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड के दो मुख्य शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड के दो मुख्य शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर
शामली 31 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार मुठभेड़ से जुड़े मुख्य विवरण:घटना का समय और स्थान: – यह एनकाउंटर 31 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4 बजे शामली के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके (मन्ना माजरा/होटल राजमहल के पास) में हुआ।बदमाशों की पहचान: मारे गए दोनों शार्प शूटरों के नाम सुमित और मोहित हैं, जो राझडा, सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले थे। इनका संबंध गोगी गैंग से बताया जा रहा है।पुलिसकर्मी घायल: बदमाशों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी को भी गोली लगी।
मामले की पृष्ठभूमि: अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में एक जिम के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में कुल चार शूटर शामिल थे, जिनमें से दो (सुमित और मोहित) ढेर हो चुके हैं और पुलिस अब बाकी दो आरोपियों (सत्यम और आर्यन) की तलाश कर रही है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ में प्रेस वार्ता करके विस्तार से जानकारी दी और शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ एवं पुलिस के अन्य बलों की प्रशंसा भी की अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था श्री अमिताभ यश का बयान हुई इस संदर्भ में आया है उन्होंने भी मुठभेड़ की पूरी जानकारी मीडिया को दी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के परिवार वालों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी हार्दिक आभार जताया है और मांग की है कि अन्य कातिलों को भी उनके अंजाम पर पहुंचाया जाए


