युवा आईपीएस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा अपराध नियंत्रण में युद्ध स्तर पर निरंतर कार्य
1 min read
युवा आईपीएस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा अपराध नियंत्रण में युद्ध स्तर पर निरंतर कार्य: कभी निरीक्षण तो कभी बदमाशों से मुठभेड़ है जारी
मुजफ्फरनगर 23 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण युवा आईपीएस अधिकारी श्री आदित्य बंसल द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर भयमुक्त वातावरण स्थापित करने हेतु कभी अपराधियों के साथ पुलिस मुठभेड़ तो कभी थानों का औचक निरीक्षण निरंतर कर रहे हैं इससे अपराधों पर लगातार अंकुश लग रहा है एवं आम जनमानस अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है मिली जानकारी के अनुसार। 
*युवा आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना तितावी का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
आज दिनांक 23.02.2024 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना तितावी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सलामी दी गयी, जिसके पश्चात महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव का निरीक्षण किया तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मेस की साफ सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गयी तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। युवा आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल जहां लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में भाई मुक्त वातावरण स्थापित करने हेतु जबरदस्त और बेहतरीन पुलिसिंग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनका यह भी लक्ष्य है कि आम जनमानस को न्याय में किसी भी हालत में देरी नहीं होनी चाहिए और जनसुनवाई के क्षेत्र में आम जनमानस की सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई किया जाना बेहद जरूरी है क्योंकि यदि आम जनता की समय पर सुनवाई होगी समय पर उसे न्याय मिलेगा तो पुलिस और आम जनता के बीच और मधुर संबंध पर स्थापित होंगे जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस को बदमाशों के खिलाफ तेज कार्रवाई करने में और अधिक सहायता होगी पुलिस अधीक्षक का ग्रामीण जनपद मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल अपने कार्यालय में भी अधिक समय देकर आम जनता की समस्याओं को नियमित रूप से और निरंतर सुनकर उनका तत्काल विस्तारण भी करते हैं इससे आम जनता के बीच पुलिस की प्रशंसा हो रही है उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर जनपद के इतिहास में पहली बार श्री आदित्य बंसल के रूप में युवा आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति हुई है यही कारण है कि जनमानस की समस्याओं का निरंतर और तत्काल निराकरण किया जा रहा है

