विकास प्राधिकरण ने अटल आवास एन्क्लेव में लगभग 13,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में
1 min read
विकास प्राधिकरण ने अटल आवास एन्क्लेव में लगभग 13,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए कथित अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर 18 जून प्राप्त समाचार के अनुसार विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-4 में मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माण के विरोध में जबरदस्त कार्यवाही की गई है मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार एवं श्री शिव कुमार पुत्रगण श्री जयचन्द एवं श्री नरेन्द्र कुमार पुत्र श्री टीकराम, बुढाना रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा खसरा नं0 522, 523 एवं 524, अटल आवास एनक्लेव, इन्डियाना फैक्ट्री से आगे लगभग 13000 वर्गमीटर में बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध रूप से निर्माण किये जाने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त अवैध निर्माणो के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के क्रम में समुचित सुनवाई उपरान्त ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-4 में उक्त स्थल के विरूद्ध कुल 13000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। उक्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।


