नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मण्डलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर

1 min read

*मण्डलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की बैठक*

 

*विद्युत बिल संबंधी शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निस्तारण – मण्डलायुक्त*

 

*खराब रैंकिंग वाले विभाग रैंकिंग में लाएं सुधार*

 

*छात्रवृत्ति योजनाओं में संबंधित विभाग शिक्षा विभाग से करे समन्वय*

 

*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में आवेदन पत्र न रहें लम्बित – डॉ0 रूपेश कुमार*

 

*आबकारी विभाग को सख्त निर्देश, न हो ओवररेटिंग*

 

*अपराधियों को दण्ड जल्दी मिले, विवेचना कार्यों में लाएं तेजी*

 

*मण्डल में ऑपरेशन सवेरा की सफलता पर व्यक्त की संतुष्टि एवं की प्रशंसा*

सहारनपुर,29 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों, चकबन्दी कार्यों एवं वादों की प्रगति तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

डॉ0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वाेच्च रैकिंग के लिए प्रयास करें। उन्होने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों में प्राप्त रैकिंग को उच्चतम श्रेणी में लाएं। ए रैंक वाले अपनी रैकिंग यथावत बनाए रखें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें एवं शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। बी, सी एवं डी श्रेणी वाले विभाग कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग को बेहतर करें।

मण्डलायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं का निरंतर फालोअप लेने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए। उन्होने कहा कि संबंधित विभाग शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करे एवं शिक्षा विभाग संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं पर लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। पर ड्रॉप मोर क्रॉप में समय से डाटा अपलोड में लापरवाही करने पर जिला उद्यान अधिकारी शामली को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। बाल विकास योजना के तहत निर्देश दिए कि मण्डल के चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण प्रदान कर सुपोषित करना सुनिश्चित करें तथा रैंक में सुधार करें। सेतुओं एवं नई सड़कों के निर्माण संबंधी अद्यतन डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए।

डा0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत कोई भी आवेदन पत्र अनावश्यक रूप से लम्बित न रहें। इसके लिए निरंतर एलडीएम एवं बैंकर्स के साथ समीक्षा की जाए। विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए टोलफ्री नम्बर 1912 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए एवं सभी ट्रांसफार्मरों पर 1912 नम्बर को प्रदर्शित किया जाए। इसी के साथ ही ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की तिथि का भी अंकन किया जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्रों को यथाशीघ्र योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में तहसील रामपुर मनिहारान को श्रेणी में सुधार लाने के निर्देश दिए।

कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा में उन्होने ऊर्जा के तहत विद्युत विभाग की वूसली बढाने तथा रैकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होने आबकारी विभाग को सख्त निर्देश कि किसी प्रकार की ओवररेटिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परिवहन विभाग को यथाशीघ्र पेंडिंग वसूली पर कार्य करते हुए रैंकिंग ठीक करने के लिए कहा। नगर विकास में मुजफ्फरनगर को वसूली ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आमजन की विद्युत बिलों से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। कम राजस्व वसूली वाले विभागों को लक्ष्य के अनुरूप रणनीति बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व वादों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि 03 वर्ष से अधिक पुराने वाद लम्बित न रहें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति 5.0, यातायात व्यवस्था तथा आगामी कार्यक्रमों के दृष्टिगत तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गयी। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस स्टेशनों को महिला शक्ति केन्द्र के रूप में स्थापित कर जनजागरूकता लाई जाएगी।

 

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि अपराधियों को यथाशीघ्र दण्ड मिल सके इसके लिए विवेचना के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होने ऑपरेशन सवेरा के अन्तर्गत मण्डल के तीनों जनपदों में की जा रही कार्रवाई की प्रशंसा की।

बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर श्री मनीष बंसल, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री आशीष तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक शामली श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण सहारनपुर श्री संतोष कुमार राय मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी शामली श्री विनय तिवारी, अपर आयुक्त प्रशासन श्री रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शामली श्री सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री दुष्यंत कुमार सिंह, उप निदेशक पंचायत श्री हरिकेश बहादुर, डीआईजी स्टाम्प श्री अखिलेश दुबे, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*थानाक्षेत्र गागलहेडी के अन्तर्गत हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष बंसल द्वारा दी गयी मीडिया को समस्त जानकारी। गठित की संयुक्त जांच समिति, यथाशीघ्र रिपोर्ट देने के दिए निर्देश। ट्रक ड्राईवर को लिया गया हिरास्त में। नियमानुसार की जाएगी आर्थिक सहायता। जिला प्रशासन पीड़ित परिजनों के साथ। भविष्य में दुर्घटना रोकने हेतु निर्माणाधीन परियोजनाओं के चिन्हित स्थलों पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के एनएचएआई के अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश। प्राथमिक तथ्यों की जांच के बाद प्रपत्र पूरे मिले। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ओवरलोड नहीं था। जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार होगी कार्यवाही। घटनास्थल पर सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon