जिला पुलिस प्रमुख संजय कुमार वर्मा का मौत के सौदागरों के खिलाफ जबरदस्त कहर
1 min read
जिला पुलिस प्रमुख संजय कुमार वर्मा का मौत के सौदागरों के खिलाफ जबरदस्त कहर; लाखों रु.के कफ़ सीरप सहित कई पकड़े। *मुजफ्फरनगर 5 जून प्राप्त समाचार के अनुसार थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप की खरीद-फरोख्त करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 24 पेटी कार्टन में कुल 2845 शीशियां प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप(अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये), 03 लाख रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 आल्टो कार।*
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.06.2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप की खरीद-फरोख्त के अवैध कारोबार में संलिप्त 03 अभियुक्तों को बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित खंडहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 24 पेटी कार्टन में कुल 2845 शीशियां वेनेरेक्स कफ सीरप, 03 लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त 01 आल्टो कार बरामद की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अमजद पुत्र मौहम्मद अरशद निवासी किला परीक्षितगढ राजा दरवाजा किठौर मोड के पास मेरठ थाना किला परीक्षितगण, मेरठ तथा हाल पता मदीना बस्ती विकास नगर, आरडीएन होटल के सामने उत्तराखण्ड।
*2.* गुलवेज पुत्र इंतजार निवासी नई बस्ती भूड थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*3.* जोएब पुत्र जावेद निवासी इकराम नगर थाना लोनी, कमिश्नरेट गाजियाबाद।
*वांछित अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* शुभम पुत्र नामालूम निवासी गाजियाबाद।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 24 पेटी कार्टन में कुल 2845 शीशियां प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप
✔️ 03 लाख रुपये नकद
✔️ तस्करी में प्रयुक्त 01 आल्टो कार नम्बर यूए 07 के 1721
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 242/2026 धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। अभियुक्तों ने उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप शुभम निवासी गाजियाबाद से खरीदे थे तथा उन्हें उत्तराखण्ड में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तगण आज भी उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को उत्तराखण्ड में बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद नकदी के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि यह धनराशि भी प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री से अर्जित की गई थी।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री सुभाष बाबू अत्री थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री सूर्य प्रताप सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 श्री छविकांत सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 176 अमरदीप थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 244 नकुल सांगवान थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* रि0का0 1432 सतीश सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।


