नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में बड़ी पंचायत को सफल बनाने की कवायद


भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में बड़ी पंचायत को सफल बनाने की कवायद *मुजफ्फरनगर 5 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत सोंटा गांव में आयोजित हुई पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों से 17 फरवरी को किसान महापंचायत में आने का किया आह्वान संजीव राठी ने की घर वापसी👇🏼*

आज दिनांक 5 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर जिले के *खतौली ब्लॉक के गांव सोंटा में भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में चौधरी राकेश टिकैत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक का आयोजन संजीव राठी ने किया कुछ समय पहले संजीव राठी ने भारतीय किसान यूनियन छोड़कर भाजपा का दामन संभाला था आज इस बैठक का आयोजन कर संजीव राठी ने चौधरी राकेश टिकैत के समक्ष संगठन में शामिल होकर घर वापसी की घोषणा की* बैठक में अपना वक्तव्य रखते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसान त्रस्त है और इस सरकार में बैठे नुमाइंदे झूठ का पुलिंदा बांधते हैं उनके पास किसान और आम जनता के लिए सच नहीं है उन्होंने कहा कि सरकार की नजर किसान की जमीन पर है उन्होंने कहा कि सरकार बिजली की नई नई नीतियां तैयार कर रही है कभी स्मार्ट मीटर तो कभी रात दिन की बिजली दरों में अन्तर उन्होंने कहा कि आगरा और नोएडा में किसानों को सबसे ज्यादा बिजली का मूल्य देना पड़ता है जिससे वहां का हर किसान त्रस्त है और आज बिजली विभाग ने उन पर लाखों रुपए का बकाया निकाल रखा है उन्होंने कहा कि एनजीटी के तहत किसान के ट्रैक्टरों पर भी सरकार की नजर है ऐसा कौन सा किसान है जो 10 साल में नया ट्रैक्टर खरीदने की आमदनी अपनी जमीन के द्वारा करता है उन्होंने भूमि अधिग्रहण का जिक्र करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर किसान त्रस्त है *उन्होंने सभी किसानों से 17 फरवरी2025 को कुकड़ा मंडी नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर होने वाली किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए आवाहन किया* उन्होंने कहा कि आंदोलन और पंचायत ही किसानों की समस्याओं का समाधान है इसके अलावा *चौधरी राकेश टिकैत सोंटा गांव में स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के साथ रहे चौधरी कालूराम राठी जी के निवास पर पहुंचे* और उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया साथ ही खेड़ीकरमू आंदोलन में जिस ट्रैक्टर का उस वक्त उपयोग किया गया था *उस ट्रैक्टर को भी देखा जो लगभग 55 वर्ष पुराना हो गया और आज भी कम खर्च में खेती के काम आता है* इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी प्रदेश महासचिव श्याम पाल सिंह चेयरमैन पप्पू प्रधान जी भगत जी शाहिद आलम मण्डल महासचिव जितेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर सत्येंद्र चौहान ब्लॉक अध्यक्ष खतौली ललित त्यागी तहसील अध्यक्ष खतौली रंधोल राठी जिला उपाध्यक्ष जुल्फकार छोटा मण्डल सचिव सचिन चौधरी आदि ने भी अपना विचार रखें पंचायत की अध्यक्षता चौधरी ब्रहमसिंह राठी ने व संचालन जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहब्बत अली हैप्पी बालियान आयुष निरवाल अंकित राठी मंडल उपाध्यक्ष अबरार अंसारी साहिल खान मुनाजिर पहलवान रुस्तम चौधरी असद खान शालू आकाश बालियान आदि व सैंकड़ों किसान उपस्थित रहे

*चौधरी शक्ति सिंह*

*जिला मीडिया प्रभारी मुजफ्फरनगर ने बताया कि इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद रहे सभी ने खासतौर से किसानों ने भारतीय किसान यूनियन आस्था व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा किए जाने वाले किसान हितेषी प्रत्येक आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान कराई जाएगी एवं हर हालत में किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार से कराया जाएगा इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा की सरकार लगातार किसानों का जबरदस्त उत्पीड़न कर रही है जिस किसान किसी भी हालत में अब बर्दाश्त नहीं करेगा एवं अन्नदाताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon