श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में रोजगार परक शिक्षा के लिये
1 min read
श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में रोजगार परक शिक्षा के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोेजन
मुजफ्फरनगर 16 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार’’कौशल विद्यार्थी एवं कुशल भारत’’ कार्यक्रम के दूसरे दिन भी सैकडों विद्यार्थियों ने किया श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज का भ्रमण्
श्रीराम ग्रुप ऑफ़ कॉलिजेज के सी आर सी (कार्पाेरेट रिसोर्स सेंटर) डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित दो दिवसीय ’’कौशल विद्यार्थी एवं कुशल भारत’’ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के आज अंतिम दिन लाला पूरन चंद साहनी इंटर कॉलेज, देवबन्द एवं अर्वाचीन इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर से विभिन्न विषयो के 12वी कक्षा के विद्यार्थियों ने श्रीराम ग्रुप ऑफ़ कालिजेज का भ्रमण कर विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय मे जानकारी प्राप्त की। श्री राम ग्रुप ऑफ़ कालिजेज के मैनेजमेंट ब्लॉक के लेक्चर थिएटर मे आयोजित ’’कौशल विद्यार्थी कुशल भारत’’ कार्यक्रम के अंतिम दिन पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागध्यक्ष रवि गौतम ने इस विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धा का हैं। अतः विद्यार्थियों को रोज़गारपरक एवं कौशल विकसित करने वाले पाठ्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता हैं तभी केंद्र सरकार की ’’प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’’ मुहीम को बल मिलेगा और युवाओं को लेकर भारत सरकार की दूरदर्शी योजना आकार लेते हुए साकार होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विषय मे जागरूक करते हुए कहा कि किसी क्षेत्र मे भविष्य निर्माण प्रक्रिया शुरू करने से पहले विद्यार्थी को खुद को जानना बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि 12वी मे आपके पास जो विषय हैं उन विषयो के माध्यम से भविष्य के लिए कौन-कौन सी सम्भावनाए बनती हैं तथा अपनी क्षमताओं को परखते हुए ही सही पाठ्यक्रम का चुनाव किया जाना चाहिए तभी आप अपने सपनो को हकीकत मे साकार कर पाएंगे। उन्होंने कौशल विकास उनमुख एवं रोज़गार परक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इलेक्ट्रिस एन्ड कम्युनिकेशन विभाग कि विभागध्यक्ष कनुप्रिया द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के विषय मे जानकारी देते हुए इंजिनियरिग कि विभिन्न तकनिको एवं इनोवाशन के विषय मे विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सीआरसी हेड (कार्पाेरेट रिसोर्स सेंटर) अजय चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि आज लाला पूरन चंद साहनी इंटर कॉलेज, देवबन्द एवं अवार्चिन इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर के 12वी कक्षा के सैकड़ों विद्यार्थियों ने श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि यह करियर काउंसलिंग प्रक्रिया का तीसरा चरण था जिसमे हमने दो दिवसीय ’’कौशल विद्यार्थी कुशल भारत कार्यक्रम’’ के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉलेज का भ्रमण कराया एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय मे जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के पहले दो चरण में संस्थान के एक्सपर्ट काउंसलर 12 वी के विद्यार्थियों से स्कूलों में करियर काउंसलिंग सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज से पूर्व में अवगत करा चुके हैं। जिसके बाद विद्यार्थियों का संस्थान में आकर व्यावहारिक रूप से विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक कोर्सेज के बारे में अवगत कराना इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने बताया कि है यह प्रक्रिया संस्थान द्वारा रोजगार परक शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जिलो के स्कूलों में बेहद संजीदगी एवं जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वयन करते हैं।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम 12वीं के छात्रों के लिए हैं बेहद उपयोगी होते हैं तथा विभिन्न क्षेत्रो मे भविष्य निर्माण के विषय मे अलग अलग पाठ्यक्रमों की समझ विकसित होती हैं तथा विद्यार्थियों मे असमंजस की स्थिति शून्य हों जाती हैं। उन्होंने बताया कि हमारा संस्थान विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष वर्ष कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित करता हैं तथा एक्सपार्ट्स के द्वारा छात्रों के भ्रम को दूर कर उनका सही मार्गदर्शन दिया जाता है ।
इस अवसर पर डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डॉ सौरभ मित्तल डीन मैनेजमेंट ब्लॉक श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर अजय चौहान सीआरसी डिपार्टमेंट, मुजफ्फरनगर, दोनों इंटर कॉलेज से आये अध्यापकगण के सदस्यगण महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


