नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 16, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय का जबरदस्त नेतृत्व

1 min read

मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय का जबरदस्त नेतृत्व: मिशन शक्ति ने मुजफ्फरनगर में लिया ऐतिहासिक जनशक्ति का रूप

*मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भव्य जन-जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का दिया संदेश।*

शासन के निर्देशों के क्रम में शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.10.2026 को भव्य जन-जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, श्री भानु भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च का शुभारम्भ किया गया। पैदल यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर, मालवीय चौक, झांसी की रानी चौक होते हुए शिव चौक पर समाप्त हुई। पैदल यात्रा में महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करने तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। पैदल मार्च में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon