नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 2, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

ऑपरेशन चक्रवात के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार बदमाशों का कर रही सत्यापन दिला रही शपथ


ऑपरेशन चक्रवात के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार बदमाशों का कर रही सत्यापन दिला रही शपथ

मुजफ्फरनगर 2 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के नेतृत्व में नगर जोन में विशेष अभियान *“ऑपरेशन चक्रवात”* संचालित किया जा रहा है। *“ऑपरेशन चक्रवात”* के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराध की पुनरावृत्ति रोकना तथा जनपद में सुरक्षित वातावरण स्थापित कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उक्त अभियान के अन्तर्गत नगर जोन के सभी थानों पर पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे पुराने अपराधियों को थाने पर बुलाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी एकत्र कर डोजियर भरवाए जा रहे हैं तथा उनका सुव्यवस्थित डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

सी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को थाना मन्सूरपुर पर पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर उनका सत्यापन किया गया तथा यक्ष एप पर उनका डोजियर भरकर डाटाबेस तैयार किया गया। इसके साथ ही उन्हे भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न होने के लिए सख्त हिदायत दी गई तथा कानून का पालन करने तथा एक अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon