नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

ऑपरेशन सवेरा”- “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”* थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार

1 min read

ऑपरेशन सवेरा”- “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”*
थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 25 किलो 700 ग्राम गांजा(अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार रूपये) तथा 04 मोबाइल बरामद।*
मुजफ्फरनगर 6 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”- “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण, पुलिस नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार श्री विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना खालापार पुलिस द्वारा दिनांक 06.11.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग व गश्त की जा रही थी, इसी दौरान मेरठ रोड से गहराबाग जाने वाले रास्ते पर चार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखायी दिये जो पुलिस टीम को देखकर पीछे मुडकर चलने लगे। पुलिस टीम द्वारा चारों व्यक्तियों से नाम पता पूछा व चेकिंग के दौरान उनके पास से 25 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना खालापार पर मु0अ0स0 195/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिंम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
*1.* तालिब पुत्र अनवर निवासी ग्राम सिंधावली रोहटा रोड थाना कंकरखेडा, मेरठ ।
*2.* अनवर पुत्र हकीमुद्दीन निवासी उपरोक्त। (थाना कंकरखेडा, मेरठ का हिस्ट्रीशीटर -HS-155A अपराधी)
*3.* इरशान पुत्र इरफान निवासी उपरोक्त।
*4.* शहजाद पुत्र इलियास निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी का विवरणः-*
• अवैध गांजा 25 किलो 700 ग्राम ( अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार रूपये )
• 04 मोबाइल फोन

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 195/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।

*गिरफ्तार अभियुक्त तालिब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 451/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाइन, मेरठ
*2.* मु0अ0सं0 195/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त अनवर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं 410/15 धारा 394,395 भादवि थाना परतापुर, मेरठ
*2.* मु0अ0सं0 457/15 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना परतापुर, मेरठ
*3.* मु0अ0स0 259/21 धारा 120बी, 342,355,412 भादवि थाना सरुरपुर, मेरठ
*4.* मु0अ0स-0 303/21 धारा 147,148,149,323,452,504,506 भादवि थाना कंकरखेडा, मेरठ
*5.* मु0अ0स0 382/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सरुरपुर, मेरठ
*6.* मु0अ0स0 171/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना सरुरपुर, मेरठ
*7.* मु0अ0स0 98/26 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस थाना कंकरखेडा, मेरठ
*8.* मु0अ0स0 747/26 धारा 3/25 आय़ुद्ध अधिनियम थाना कंकरखेडा, मेरठ
*9.* मु0अ0सं0 195/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त इरशान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं 302/2021 धारा 147,148,149,323,325,307 भादवि थाना कंकरखेडा, मेरठ
*2.* मु0अ0सं0 141/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खतौली, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0सं0 195/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं 72/2020 धारा 323,324,352 भादवि थाना कंकरखेडा, मेरठ
*2.* मु0अ0स0 299/21 धारा 147,148,149,323,324,352,427,452,307,504,506 भादवि थाना कंकरखेडा, मेरठ
*3.* मु0अ0सं0 195/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर

*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग उत्तराखण्ड के रहने वाले व्यक्ति से गांजा खरीदते है तथा बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते है। इस समय मांग अधिक रहने के कारण हम लोग ज्यादा गांजा लाये थे।

थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। साथ ही अभियुक्तगण के आपराधिक नेटवर्क एवं उनके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक्स की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 श्री असगर अली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
2.उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
3.है0का0 70 शिवओम भाटी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
4.है0का0 590 अनिल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
5.हा0का0 32 जितेन्द्र थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
6.का0 1265 राहुल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
7.का0 2018 अंकित कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
8.का0 1779 अंकित कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon