नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जनगणना 2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

1 min read

जनगणना 2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने श्री राम कॉलेज स्थित प्रशिक्षण स्थल का लिया जायजा

_________________________

इंटरैक्टिव प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं पर विशेष बल, प्रशिक्षुओं को दी गईं आवश्यक दिशा-निर्देश।

___________________________

मुज़फ्फरनगर 4 नवंबर 2026 जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मुज़फ्फरनगर तहसील सदर के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम बैच: 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2026

द्वितीय बैच: 04, 05 एवं 06 नवंबर 2026

तृतीय बैच: 12, 13 एवं 14 नवंबर 2026

आज द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह ने श्री राम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर स्थित प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचकर द्वितीय शिफ्ट के प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और संवाद पर ज़ोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने उपस्थित पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी व सजगता के साथ पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण को केवल औपचारिक न रखकर संवादात्मक (Interactive) बनाया जाए, ताकि प्रगणक और पर्यवेक्षक अपनी हर जिज्ञासा व शंका का समाधान कर सकें।

प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षुओं के लिए शुद्ध पेयजल, जलपान एवं खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

जनगणना के दौरान संकलित आंकड़ों की सटीकता और गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गंभीर सिंह ने प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं और दिशा-निर्देशों को सरलता से समझाएँ ताकि मैदानी स्तर पर गणना कार्य में कोई बाधा न आए।

इस अवसर पर तहसील सदर के संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon