वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
मुजफ्फरनगर 4 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में जनपद के अपराध संबंधी आंकड़ों की समीक्षा करते हुए महिला अपराध एवं अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) से संबंधित अपराधों, अनावरण हेतु शेष अभियोगों, लंबित विवेचनाओं तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट, जुआ, अवैध शस्त्र, आबकारी एवं गुंडा एक्ट से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा की गई। महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने तथा संगठित अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, जनसुनवाई, पासपोर्ट सत्यापन एवं सीएम दर्पण डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति की भी समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पुलिस प्रबंध बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।


