नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

चरथावल पुलिस की शातिर गोकश से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश हुआ लंगड़ा

1 min read

चरथावल पुलिस की शातिर गोकश से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश हुआ लंगड़ा

*चरथावल मुजफ्फरनगर 23 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसारथाना चरथावल पुलिस द्वारा एक शातिर गौकश अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, व थाना प्रभारी चरथावल श्री सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 22/23.04.2026 की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछडा का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों के सहयोग से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी।

आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल –बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* इरशाद पुत्र नफीस निवासी, टंकी के पास थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

01 अवैध तमंचा 315 बोर

01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 243/18 धारा 11/3 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0- 476/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0- 60/2026 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*4.* मु0अ0सं0- 61/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/28 आयुध अधिनियम थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यनारायण दहिया थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री परवेन्द्र कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री नन्दकिशोर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 हरेन्द्र कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 सोनू कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 तेजेन्द्र कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon