नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

किसान आंदोलन को लेकर किसान क्रांति सेना ने बैठक कर किया विचार विमर्श 16 फरवरी के ग्रामीण बंद को दिया अपना समर्थन


आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को क्रान्ति सेना राष्ट्रीय कार्यालय प्रकाश चौक मुजफ्फरनगर पर *चौधरी शक्ति सिंह मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना की अध्यक्षता में किसान क्रान्ति सेना की एक बैठक का अयोजन किया गया* बैठक में वर्तमान में किसान आंदोलन की चल रही गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया 13 महीने चले दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के समय सरकार द्वारा जो वायदे किए गए थे वो पूरा ना होने के विरोधस्वरूप आज किसान दिल्ली की तरफ जाने के लिए प्रयासरत है और वहां के प्रशासन द्वारा उन्हें रोका जा रहा है सर्वप्रथम तो सरकार से अपील है कि किसानों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उनके साथ संवाद किया जाए और उनकी जायज मांगों पर विचार कर समाधान किया जाए इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संयुक्त किसान मोर्चा नेता चौधरी राकेश टिकैत जी के आह्वान पर 16 फरवरी 2024 को जो किसान ग्रामीण बंद का आयोजन किया जा रहा है किसान क्रांति सेना इस बंद को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करती है जिसके लिए एक समर्थन पत्र भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी को भेज दिया गया है दिनांक 17 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा मासिक पंचायत में अपने सभी पदाधिकारी व समस्त किसानो को आमंत्रित किया गया है यदि व्यक्तिगत आमंत्रण भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान क्रांति सेना को भेजा जाता है तो 17 फरवरी 2024 को सिसौली में जाकर किसान समस्याओं और आंदोलन को लेकर भी विचार विनिमय में करने का काम किसान क्रांति सेना करेगी और जो निर्णय पंचायत में लिया जाएगाउसमे शामिल होगी,अगर दिल्ली कूच पर सहमति बनी तो किसान क्रांति सेना दिल्ली जाने का भी कार्य किया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, शरद कपूर मंडल अध्यक्ष, अनिल चौधरी मण्डल सचिव किसान क्रांति सेना, संजय गोयल जिला सचिव, संजीव वर्मा जिला उपाध्यक्ष, हर्ष,अमन, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संजय पाल, शुभम त्यागी,आदि उपस्थित रहे मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना चौधरी शक्ति सिंह व मण्डल सचिव ने चौधरी राकेश टिकैत जी को दिया समर्थन पत्र

 

*चौधरी शक्ति सिंह*

*मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon