नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

महामना महोत्सव 2023  

1 min read

*महामना महोत्सव 2023 

*शीर्षक-महामना के जीवनदर्शन का अनुकरण करें युवा

वाराणसी 4 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार *300 विद्यार्थियों ने महामना के संदेश को कागज पर उकेरा*

*कागज पर रंगों से दर्शाया महामना का जीवन दर्शन*

*चित्रकला : महामना की कृति में तूलिका से भरा रंग*

 

*महामना महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को बंगाली टोला इंटर कॉलेज पांडेय हवेली में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तीन सौ विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा*

 

महामना मदनमोहन मालवीय की 162 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित पंद्रह दिवसीय महामना महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को पांडे हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में महामना और जीवन दर्शन विषयक चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । कागज पर महामना के जीवन दर्शन और योगदानों को दर्शाया। तूलिका से रंग भरकर सद्भावना का संदेश दिया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ हरेंद्र राय ने कहा कि महामना ने विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना शाकाहार,व्यायाम और आत्ममूल्यांकन करने का मंत्र दिया है। कहा कि युवाओं को महामना के मंत्र को आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश ने कहा कि महामना का जीवन अनुकरणीय है। महामना के जीवन दर्शन से पर्यावरण संरक्षण की सीख मिलती है। कहा पृथ्वी की रक्षा सबकी जिम्मेदारी है। स्वागत अंकिता जायसवाल और संचालन अमृत राज पांडेय ने किया। सहसंयोजक माधव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता होंगी। किया। बताया कि समापन समारोह 9 जनवरी को स्वतंत्रता भवन बीएचयू में होगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर पियूषमणि अमृत राज पांडेय,हिमांशु, चित्रा,वंशिका आदि मौजूद रहीं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon