टोटो चालकों और मालिकों का पुलिसीया-उत्पीड़न बंद हो
1 min read
वाराणसी
*टोटो चालकों और मालिकों का पुलिसीया-उत्पीड़न बंद हो*

वाराणसी: आज टोटो वालों ने पुलिसीया उत्पीड़न और शोषण से उकता कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। टोटो यूनियन के गठन का प्रस्ताव टोटो वालों के नेता प्रवीण काशी ने दिया। प्रवीण काशी ने बताया कि हर रोज पुलिस के द्वारा टोटो चालकों से गाली-गलौज और बद्तमीजी की जाती है। पुलिस हमारे साथ कीडे-मकोड़े का व्यवहार करती है। पुलिस पैसे वसूलती है। पुलिस गलत ढंग से चालान करती है।

*प्रवीण काशी ने बताया कि*
बनारस मे 70 हजार से अधिक टोटो अर्थात ई-रिक्शा हैं जो गरीब लोगों के आवागमन के सस्ते साधन है। लंबे समय से गरीब टोटो वालों का पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ कोई नौकरी या रोजगार नहीं दूसरी तरफ जो गरीब कर्ज लेकर टोटो खरीद लिए उन्हें पुलिस के द्वारा लूटा जा रहा है। बहुत मेहनत करके 300 या 400 रुपये कमा पाते हैं वो भी पुलिस वाले निचोडने पर लगे रहते हैं।
*प्रवीण काशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि*
जब तक टोटो स्टैंड और टोटो पार्किंग का निर्माण नहीं कर दिया जाता तब तक टोटो वालों से कोई चालान या वसूली न की जाए। टोटो गरीबों का सहारा है साथ ही यह प्रदूषण रहित वाहन है। करीब 70 हजार गरीब परिवारों के बच्चों को पालने का काम कर रहा। जिला प्रशासन को एक जिम्मेदार प्रशासन की तरह व्यवहार करना चाहिए ताकि नागरिक समाज का विश्वास प्रशासन पर मजबूत हो। साथ ही हम टोटो वाले भी ट्रैफिक के नियमों का पालन करें और जनता के सहयोग से बनारस को दुनिया की खुबसूरत सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करें।
*जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिए*
आज टोटो चालक कीनाराम बाबा आश्रम, रविंद्रपूरी पर एकत्रित हुए और फिर वहां से अपने टोटो पर तिरंगे झंडे को बांधकर कचहरी तक सैकड़ों की संख्या में एक शांतिपूर्ण रैली लेकर जिला अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। इस रैली में टोटो के नेता रामचंद्र अग्रहरी, टोटो की महिला नेता किरण शर्मा, विनोद टोटो, प्रशांत पाठक, गोपाल चौधरी, बाबू यादव विजय जायसवाल समेत सैकड़ों टोटो ड्राइवर मौजूद रहे। टोटो यूनियन के गठन को तेज कर सभी 70 हजार टोटो वालों इसकी सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।

