यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने पुरकाजी के निवासियों के लिए किया सराहनीय कार्य
यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने पुरकाजी के निवासियों के लिए किया सराहनीय कार्य। पुरकाजी मुजफ्फरनगर 18 जून प्राप्त समाचार के अनुसार यू पी रोडवेज की अधिकांश वासी दिल्ली देहरादून हरिद्वार मार्ग पर पुरकाजी कस्बे में बाईपास बन जाने के कारण बाईपास पुरकाजी बाईपास से जा रही थी जिससे पुरकाजी अंदर के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ती थी एवं रात्रि में दिल्ली देहरादून मार्ग की बसें या पुरकाजी की यात्रियों को बाईपास पर छोड़ देते थे चालक परिचालक यात्रियों को जान माल का खतरा बना रहता था कोई साधन न होने के कारण पुरकाजी बाईपास से अंदर यात्री पैदल आते थे मेरे द्वारा इस प्रकरण को प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह एवं प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार जी के समक्ष रखा उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर रोडवेज की बसों पुरकाजी कस्बे में अंदर से होकर बसों को भिजवाने के लिए आदेशित किया जिससे बेस पुरकाजी अंदर से होकर जाने लगी पुरकाजी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुशी की लहर है मैं प्रबंध निदेशक एवं प्रधान प्रबंधक संचालन का हृदयकी गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं
नदीम अहमद मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पुरकाजी मुजफ्फरनगर


