नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: जदयू विधायक श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने मेधावियों को किया सम्मानित।

1 min read

*मेधावी छात्र सम्मान समारोह: जदयू विधायक श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने मेधावियों को किया सम्मानित।*

 

एकंगरसराय (नालंदा):

प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के प्रति अलख जगाने और ग्रामीण मेधा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद ने की। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार एवं माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार ने शिरकत कर जिले के टॉप-10 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान माननीय जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार एवं माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार ने मेधावी बच्चों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो, मेडल, बुके, डायरी, पेन और अंग वस्त्र प्रदान किए। बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है जिसे A२S दिनकर सेवा फाउंडेशन ने बखुवी निभाया और प्रखंड के बच्चों को इस मुकाम पर पहुंचाया साथ ही नालंदा सांसद माननीय कौशलेन्द्र कुमार ने भी बच्चों की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों अतिथियो ने विशेष रूप से ‘A2S दिनकर सेवा फाउंडेशन’ के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार दिनकर के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सांसद ने कहा, “मैं लगातार देख रहा हूँ कि यह फाउंडेशन ग्रामीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करना एक पुनीत कार्य है।” नेताओं ने मौके पर मौजूद प्रखंड पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि प्रखंड का नाम राज्य स्तर पर रोशन हो सके।

लक्ष्य: बिहार की मेरिट लिस्ट में जगह बनाना

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार दिनकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन का सहयोग मिलता रहा तो आगामी वर्षों में इस कार्यक्रम को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका एकमात्र लक्ष्य प्रखंड के बच्चों को ‘स्टेट टॉपर’ की सूची में खड़ा करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष डॉ. अनीश कुमार, और फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार दिनकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

• समानित मेधावी छात्र: सिमरन कुमारी, खुशी कुमारी, सौम्या कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रीति कुमारी, कृति कुमारी, श्रुति कुमारी, वैष्णवी कुमारी, अभिषेक कुमार और शुभम कुमार।

• समानित उत्कृष्ट शिक्षक: अमित गुंजन, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार (राजीव), सुभाष पांडेय, टिंकू कुमार और बिपिन कुमार।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon