बोर्ड परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा ने किया सम्मानित
1 min read
बोर्ड परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा ने किया सम्मानित। मुजफ्फरनगर 2 जून प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रशस्ति पत्र व मैडल और 21000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक अंक प्राप्त करने वाले 1,682 मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोक भवन सभागार लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा हमारे प्रदेश और देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके अभिभावकों के त्याग और प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के अथक मार्गदर्शन की सराहना की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों छात्र-छात्राओं को 1 लाख का चेक मेडल प्रशस्ति पत्र एवं साल पहना कर सम्मानित किया गया, जिसका जनपद स्तर पर विकास भवन के सभागार में सीधा सजीव प्रसारण माननीय मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष लोक दल श्री संजय राठी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक गण, मेधावी छात्र/छात्राओं आदि ने माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के उद्बबोधन को सूना व देखा।
माननीय मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विकास भवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में जनपद स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 9 तथा इंटरमीडियट के 10
मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को, प्रशस्ति पत्र व मैडल और 21000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष का विषय है कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हो रहा है । उन्होंने कहा कि “आज का युग विज्ञान,नवाचार और तकनीक का है। हमारे छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि उनमें अद्भुत प्रतिभा है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार हर कदम पर इन मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधन और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि बच्चों की इस बड़ी उपलब्धि और प्रशासनिक स्तर पर मिले इस सम्मान को देखकर अभिभावकों को बहुत ही खुशी हुई । प्रधानाचार्यों ने भी इस सम्मान को पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत का प्रतिफल बताया। उन्होंने अभिभावकों से कहां की छात्र-छात्राएं जिस क्षेत्र में जाना जाता है, उसे उस क्षेत्र में जाने दें, उसको रोकना नहीं चाहिए। वह अवश्य सफल होगा।
पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्री संजय राठी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे जनपद का गौरव हैं। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किए जाने की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित होती है।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बनते हैं और शासन द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में स्थायी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से कहा गया कि दो या तीन साल के छोटे बच्चा रोता हैं तो उसको मोबाइल देकर चुप करा देते हैं, यह सही नहीं है क्योंकि छोटे बच्चों को मोबाइल नहीं देना चाहिए उनके मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर होने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि बड़े बच्चे मोबाइल की जगह टैबलेट का प्रयोग करें ।
कार्यक्रम के अंत में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा माननीय मंत्री जी, सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों बधाई और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अमर उजाला संस्थान की ओर से भी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री राजीव कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, ललित मोहन गुप्ता, आशीष द्विवेदी, संदीप कुमार कौशिक, प्रवीण चौधरी, आशुतोष सिंह, अजय कुमार, भारत शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रह।


