नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 10, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मातृ दिवस हुआ भव्यता से संपन्न।

1 min read

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मातृ दिवस हुआ भव्यता से संपन्न। जड़ौदा मुजफ्फरनगर 9 मई प्राप्त समाचार के अनुसार होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में ‘मातृ दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रीना अग्रवाल, प्रेरणा मित्तल, जीनत चौधरी, रीटा दहिया एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

रीना अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय में अध्यापक केवल पढा सकते है, लेकिन बच्चों में संस्कारों एवं अच्छी आदतों का विकास विकसित करने का दायित्व माता-पिता का होता है। अतः वे कोशिश करें वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखे और उनमें अच्छी आदतें विकसित करें। सबसे पहले माताओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ होना चाहिए ताकि वे गुण बच्चों में आ सकें।

अतिथि प्रेरणा मित्तल ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि मातृ वो शक्ति है जिसके दो हाथ न होकर आठ हाथ होते और वो उन हाथों से वो अपने बच्चों का सम्पूर्ण कार्य करती है। अतः आप अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें और उन्हें उचित और अनुचित बातों में मार्गदर्शन करें। माँ सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि एक सम्पूर्ण संसार है जो अपने बच्चों की खुशी के खुद को भी भुला देती है।

जीनत चौधरी ने माताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ जीवन का पहला शब्द है जो प्रेम की प्रतिमूर्ति और ईश्वर का दूसरा रूप है। आप सभी बच्चों को सदाचारित बनायें और उन्हें सनमार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने अपने रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन रजनी शर्मा एवं चीनू शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चेहरे पर बिन्दी-पेस्टिंग, बोतल-रिंग और विपरीत कलर एक्टिविटी में सभी अभिभावकों ने अपनी रूचि के अनुसार भाग लिया।

बिन्दी-पेस्टिंग प्रतियोगिता में जीनत, बबीता, रूपा, पूजा, सोनिया, मंजू, प्रियंका, प्रेरणा, रूकसाना एवं बोतल-रिंग प्रतियोगिता में अनीता, पिंकी, लक्ष्मी, साईस्ता, इन्दु, कविता, रचना, नेहा, रीता, रूबी।

अतिथियों द्वारा समस्त मातृ शक्ति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत एक लक्की ड्रा भी निकाला गया जिसमें प्रीति देवी, रूपा, बबीता, सोनिया अंसारी और रेनू को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon