नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल द्वारा आज 28 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

1 min read

*उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल द्वारा आज 28 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन*

 

*नई दिल्ली से 9, आनंद विहार टर्मिनल से 6, शकूरबस्ती से 5 और दिल्ली जंक्शन से 4 रेलगाड़ियों का संचालन*

 

*कल, दिल्ली मंडल द्वारा 26 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई गईं*

(वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी की विशेष कवरेज)

*दिनांक 23 अक्टूबर को दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 17 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित हैं*

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने यात्रियों, विशेषकर देश के पूर्वी भागों में छठ पर्व मनाने के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की है। आज, दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से विशेष रेलगाड़ियों (नई दिल्ली से 9, आनंद विहार टर्मिनल से 6, शकूरबस्ती से 5, दिल्ली जंक्शन से 4, हज़रत निज़ामुद्दीन से 2, शामली से 1 और रोहतक से 1) सहित 28 विशेष रेलगाड़ियाँ संचालित की जाएंगी।

कल दिनांक 23 अक्टूबर को दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 17 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित हैं।

 

दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की निगरानी के आधार पर, आज (13.20 बजे) 1 विशेष ट्रेन ऑन डिमांड रेलगाड़ी (नई दिल्ली-दरभंगा) चलाई गई। इसके अतिरिक्त, ट्रेन ऑन डिमांड का परिचालन यात्रियों की मांग के अनुरूप किया जा रहा हैं और आवश्यकता अनुसार और भी ट्रेन ऑन डिमांड चलाई जाएंगी ।डीआरएम, एडीआरएम और वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ पर नज़र रख रहे थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon