संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कई स्थानों पर किए धरने प्रदर्शन लगाया जाम।
मुजफ्फरनगर 16 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत
के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद के कई क्षेत्रों में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया कई स्थानों पर किसानों ने सड़क पर बैठकर जाम भी लगा दिया जो बाद में खोला गया मुजफ्फरनगर जनपद के नगरीय क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया एवं जाम भी लगाया गया की अवसर पर बड़ी संख्या में किसान नेता और किसान मौजूद रहे कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है मिली जानकारी के अनुसार किसानों के इस आंदोलन से नगरीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जनपद में सुरक्षा के जोरदार इंतजाम किए गए थे चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे