नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन


शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन

 

लखनऊ महानगर स्थित गोल्डन सेलिब्रेशन हॉल में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह उपस्थित रहे।

 

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आयोजित शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुआ कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किये है । महानगर में सभी बूथों पर यह अभियान चलाया जाएगा। संपर्क के दौरान राज्य एवम केंद्र द्वारा महिलाओं से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।

 

वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने राज्य एवं केंद्र द्वारा चलाई जारी महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस कनेक्शन के लिए उज्जवला योजना, जल जीवन जैसी विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी।

 

लखनऊ प्रभारी त्रंयबक त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को एक ऐसी महिला के रूप में राष्ट्रपति मिली है जिन्होंने जीवन में अनेक कठिनाइयों, समस्याओं से संघर्ष करते हुए जीवन व्यतीत किया है उन्हे सरकार ने राष्ट्रपति बनाया है । केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर के महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस अभियान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा किस तरह से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है, इसको लेकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। अभियान के तहत 22फरवरी को प्रधानमंत्री लाइव जुड़ेंगे जिससे सुनने के लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला में पश्चिम उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री अर्चना साहू, नगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया नगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, सतीश मिश्रा, उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon