अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन हेतु निरंतर उमड़ रहा जन सैलाब
1 min read
मोदी योगी ने रचा नया इतिहास: आईजी पुलिस प्रवीण कुमार त्रिपाठी का जनता से सीधा संवाद। अयोध्या 5 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल रूप को निहारने एवं दर्शन करने हेतु प्रति दिवस भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा है लगातार लाखों की संख्या में भक्त पूरे भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आ रहे हैं एवं संपूर्ण अनुशासित ढंग से रामलला के दर्शन कर लाभान्वित हो रहे हैं गत दिवस पत्रकारों की एक टीम ने रामलला। 
के दर्शन किए एवं पूरे अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण भी किया सबसे पहले सभी ने सरयू नदी में स्नान किया और उसके पश्चात सभी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त भगवान हनुमान की हनुमानगढ़ी गए और वहां पर दर्शन किए मौसम खराब हो रहा था धीमे-धीमे बारिश भी हो रही थी परंतु दर्शन करने वाले भक्तों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था सभी लोग हनुमानगढ़ी की ओर एक जनशैलाब के रूप में जा रहे थे हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के पश्चात पीछे के द्वार से जब सभी दर्शनार्थी निकल रहे थे तो रास्ता बहुत ही दुर्गम था और फिसलन भी हो रही थी ऊंचाई बहुत अधिक थी बहुत धीरे-धीरे नीचे उतरना पड़ रहा था नीचे की ओर बड़ा ढाल था यदि एक इंसान फिसल कर गिर जाए तो कई कई सौ लोगों के चोट लग सकती थी इसलिए बहुत ही संभाल कर चलना पड़ रहा था परंतु भक्तों का जोश अलग ही दिखाई दे रहा था और सुरक्षित भी चल रहे थे हनुमान गढ़ी में बहुत अधिक संख्या में आए थे निरंतर जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे जय हनुमान के नारे गूंज रहे थे लोग प्रसाद भी प्राप्त कर रहे थे हनुमानगढ़ी से और धीरे-धीरे निकाल भी रहे थे हनुमानगढ़ी में विशिष्ट व्यक्ति भी बड़ी संख्या में आ रहे थे पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी अपने परिवारों को साथ दर्शन करते हुए दिख रहे थे और प्रसाद लेते हुए दिख रहे थे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने से पूर्व एक निश्चित स्थान पर सभी भक्त अपने जूते चप्पल उतार रहे थे और फिर हनुमानगढ़ी के दर्शन कर रहे थे बच्चे हो या बूढ़े हो सभी में जबरदस्त उत्साह था कोई श्रवण कुमार बनकर अपने माता-पिता को दर्शन करने लाया था तो कोई माता-पिता अपने बच्चों को दर्शन कराने लाए थे तो कोई परिवार अपने नवजात शिशु को दर्शन के लिए लाए थे कुछ लोग व्हीलचेयर पर भी चल रहे थे बुजुर्ग लोगों के लिए अलग से व्यवस्था थी परिवार के परिवार बड़ी संख्या में आ रहे थे गत दिवस दक्षिणी भारत के लोग सर्वाधिक दिख रहे थे यूं तो केरल गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश तमिलनाडु आंध्र प्रदेश बहुत सारे राज्यों से भक्त आ रहे थे दृश्य बहुत ही धार्मिक दिख रहा था क्योंकि सभी अपने बुजुर्गों को बच्चे भी साथ थे महिलाएं भी साथ थी कुल मिलाकर अलग ही प्रकार का जोश दिखाई दे रहा था हनुमानगढ़ी में जाने के पश्चात लोगों को ऐसा महसूस हो रहा था कि वह अलग ही दुनिया में आ गए हैं सभी के अंदर भक्ति भावना थी उसके पश्चात भक्तों का रेला लगातार श्री राम लला के दर्शन करने हेतु वहां से निकल रहा था भव्य राम मंदिर की ओर सभी भक्त लाखों की संख्या में नारे बोलते हुए चल रहे थे जय श्री राम करते हुए चल रहे थे अब भक्तों का जन सैलाब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए उनके बाल रूप रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर की और तेजी से बढ़ रहा था जैसे ही मंजिल करीब आई तो भक्तों का जोश देखने को मिल रहा था भक्तों के इस जन सैलाब में दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन और वरिष्ठ टीवी जर्नलिस्ट सचिन जौहरी और मुजफ्फरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गोयल एडवोकेट पत्रकार एवं लखनऊ से प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद आरिफ ज्वेलर्स ने भी रामलला के दर्शन हेतु राम मंदिर की ओर प्रस्थान किया और पहुंच गए राम लला के दर्शन करने जैसे ही राम मंदिर में या यूं कहिए कि राम मंदिर परिसर में प्रवेश किया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था की पूरा वातावरण ही राममय हो गया हो क्योंकि वहां कदम रखते ही सभी लोग संसार को भूल सा गए थे और ऐसा महसूस कर रहे थे कि स्वर्ग में आ गए हो सभी के दिलों में यही भावना थी कि जल्दी से रामलला के दर्शन हो जाएं और थोड़ी देर में लाखों का जन सैलाब रामलला के दर्शन करने लगा नारे बोलने लगा जय श्री राम कहने लगा अजीबोगरीब जोश देखने को मिला सभी ने बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शन किए यहां पर लगे सुरक्षाकर्मी सभी के साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार कर रहे थे शिष्टाचार से पेश आ रहे थे किसी भी भक्त को कोई समस्या नहीं आने दे रहे थे राम मंदिर में मौजूद स्वर्ण द्वारों के पास सभी भक्त भक्ति भावना से खड़े होकर स्वर्ण द्वारों को निहार रहे थे और बहुत ही प्रशंसा कर रहे थे सभी के जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी। 
आदित्यनाथ की प्रशंसा थी सभी कह रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की काया पलट दी है और जबरदस्त विकास भी किया है इसकी जितने भी प्रशंसा की जाए वह कम है जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवाल है तो 500 साल के इतिहास को बदलते हुए राम मंदिर की स्थापना करने में भारी योगदान दिया और नया इतिहास रच डाला उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान बहुत ही परिश्रम के साथ पारदर्शिता पूर्ण ढंग से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे एवं दर्शन करने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दे रहे थे सभी का सहयोग भी कर रहे थे दर्शन करने के पश्चात पत्रकारों की टीम ने अयोध्या नगर में प्रवेश किया और आम जनता से भी बात की आम जनता ने अयोध्या धाम की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर जब से पुलिस महानिरीक्षक के रूप में प्रवीण कुमार त्रिपाठी आए हैं वह लगातार राम मंदिर क्षेत्र का भ्रमण करते रहते हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी निरंतर समीक्षा करते हैं ऐसा कोई दिन नहीं है जब अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी हनुमानगढ़ी और राम मंदिर ना आते हो यही कारण है कि पूरे अयोध्या धाम में सुरक्षा की बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था है और सुरक्षित वातावरण है इसके लिए आईजी पुलिस प्रवीण कुमार त्रिपाठी की कार्यप्रणाली और व्यवहार की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है आम जनता ने यह भी कहा कि आईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी अयोध्या धाम की जनता से सीधा संवाद करते हैं और कोई भी समस्या यदि होती है तो उसका समाधान भी तत्काल करते हैं लोगों का यह भी कहना है कि आईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी स्वयं लोगों से उनकी समस्याएं पूछ कर उसकी तत्काल निस्तारण करते हैं अयोध्या धाम के निवासियों ने बताया कि पुलिस की बहुत बेहतरीन व्यवस्था है जिसके लिए आईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी बधाई के पात्र हैं अयोध्या धाम के निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बात के लिए भी बधाई दी थी उन्होंने अयोध्या धाम में अत्यंत थी बेहतरीन आईपीएस ऑफिसर के रूप में आईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को तैनात किया है कुल मिलाकर अयोध्या धाम मेंउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जबरदस्त विकास कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं सड़के साफ सुथरी हैं गंदगी बहुत कम देखने को मिलती है आम जनता का भी भला हो रहा है रोजगार के नए-नए अवसर अयोध्या में प्राप्त हो रहे हैं संपूर्ण अयोध्या धाम का भ्रमण करने के पश्चात पत्रकार सचिन जोहरी एवं सैयद मुजम्मिल हुसैन और राहुल गोयल एडवोकेट एवं प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद आरिफ ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश सरकार की और खासतौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भरपूर प्रशंसा करते हुए अयोध्या धाम के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी के कार्यों व्यवहार कुशलता शालीनता एवं परिश्रम की हृदय से सराहना की वास्तव में अयोध्या में युवाओं के लिए भी नित्य नए रोजगार सृजित हो रहे हैं एवं अयोध्या धाम के युवा आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं पत्रकारों की टीम के अयोध्या धाम में भ्रमण के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मुजफ्फरनगर जनपद में सहायक अभियोजन अधिकारी अभय प्रताप की बहन की शादी के भव्य कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए इस दौरान मुजफ्फरनगर के सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह और अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार एवं अभियोजन अधिकारी अरविंद कुमार सहायक अभियोजन अधिकारी राहुल सिंह और सहायक अभियोजन अधिकारी कृष्ण मौर्य और सहायक अभियोजन अधिकारी अवधेश कुमार और अधिवक्ता अमित विकल्प एवं वरिष्ठ पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन और वरिष्ठ टीवी जर्नलिस्ट सचिन जौहरी आदि ने भी सहायक अभियोजन अधिकारी अभय प्रताप की बहन की शादी की बधाइयां दी कुल मिलाकर अयोध्या धाम का भ्रमण पत्रकारों की टीम का बहुत ही बेहतरीन रहा, समाचार का सार यह है कि पूरे अयोध्या धाम में घर-घर में गली-गली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रशंसा हो रही है गुणगान हो रहा है।


