नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

प्रयागराज भारतीय किसान यूनियन द्वारा

1 min read

प्रयागराज भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान महाकुंभ राष्ट्रीय चिंतन शिविर।

प्रयागराज 16 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

संगठन की मजबूती के लिए हमें ग्राम इकाई को मजबूत करना होगा, सरकार अपने द्वारा किए गए वादों को भी पूरा नहीं कर पाई-चौधरी राकेश टिकैत।

प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश)-भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन किसान महाकुंभ में आज उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्य के किसानों ने अधिवेशन में हिस्सा लिया और संगठन पर विस्तार से चर्चा की साथ-साथ किसान संबंधित मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने हिस्सा लिया और संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीड की हड्डी ग्राम इकाई होती है हम सभी को मिलकर ग्राम इकाई को मजबूत करना होगा तभी संगठन मजबूत होगा, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सर्वप्रथम उनके जनपदों के अंतर्गत आने वाली ग्राम इकाइयों को मजबूत करना होगा एक सफल संगठन की शुरुआत ग्राम इकाई से ही होती है, वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया है जिससे देश का किसान,मजदूर, आदिवासी निराश है

किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल जी पिछले 51 दिन से आमरण अनशन पर हैं लेकिन सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी चिंतित नहीं है सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती तो हम देश भर में किसान महापंचायत कर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे।

ऐसे में एक मजबूत लड़ाई के लिए हम सबको संगठित होकर चलना होगा जिससे आने वाले समय में देश में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की जा सके। चर्चा के सत्र में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, राष्टीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कल राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के आगामी किसान मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा और कुछ मजबूत निर्णय किसान हितों के लिए जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भारतवर्ष के तमाम किसानों से अपील भी की है कि वह भारतीय किसान यूनियन के प्रयागराज में लगाए जा रहे चिंतन शिविर में अवश्य आए और देश के किसानों के प्रति उनके सहयोग के प्रति उनके विकास के प्रति चिंतन करें आज बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश के किसानों ने और किसान नेताओं ने सहभागिता की भारतीय किसान यूनियन द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा सभी को व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया गया उम्मीद की जा रही है कि भारतीय किसान यूनियन के इस चिंतन शिविर में बड़ी संख्या में देश भर से किस पहुंचेंगे और चिंतन शिविर में सहभागिता करेंगे पूरे भारतवर्ष के किसानों के इस चिंतन शिविर में बड़ी संख्या में आने की आशा की जा रही है भारतीय किसान यूनियन के चिंतन शिविर की तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई है और सभी एक दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं मुजफ्फरनगर जनपद के थी किसान नेता बड़ी संख्या में इस चिंतन शिविर में सहभागिता कर रहे हैं उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय किसान यूनियन का यह चिंतन शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ और बहुत सारे प्रस्ताव को पास करते हुए संपन्न होगा

इन

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon