नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील जानसठ में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस


जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील जानसठ में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस __________________________

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण करें संबंधित अधिकारी गण,

==================================

 

मुजफ्फरनगर 7 मार्च 2026 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं अपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, जिला पूर्ति विभाग, मुख पशु चिकित्सा विभाग, जल निगम ग्रामीण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग,श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित, आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ0जी0आर0एस/सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए आइ0जी0आर0एस/सीएम डैशबोर्ड की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें, उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ श्री राजकुमार भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार जानसठ श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon